लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 के बाद जर्मनी का कोच पद संभालेंगे हेंसी फ्लिक

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:29 IST

Open in App

बर्लिन, 25 मई (एपी) हेंसी फ्लिक यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2020 के बाद जर्मनी के कोच का पद संभालेंगे।

फ्लिक मौजूदा कोच जोकिम लोव की जगह लेंगे।

जर्मन सॉकर महासंघ ने मंगलवार को बताया कि फ्लिक ने तीन साल का अनुबंध किया है जो एक जुलाई से प्रभावी होगा। फ्लिक इससे पहले जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के साथ लोव के सहायक के रूप में काम कर चुके हैं। यूरो 2020 के बाद अलविदा कहने वाले लोव 15 साल से टीम के साथ जुड़े थे।

फ्लिक इससे पहले बायर्न म्यूनिख के साथ जुड़े थे और टीम के उनके मार्गदर्शन में अंतिम मुकाबला शनिवार को खेला।

जर्मनी के महासंघ के उपाध्यक्ष पीटर पीटर्स ने कहा, ‘‘यह शानदार है कि हेंसी फ्लिक राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में महासंघ में वापसी कर रहे हैं।’’

फ्लिक 2006 से 2014 तक लोव के सहायक रहे। इस जोड़ी के मार्गदर्शन में जर्मनी ने ब्राजील में विश्व कप भी जीता। वह इसके बाद 2017 तक महासंघ के खेल निदेशक रहे और इसके बाद होफेनहीम से जुड़े।

फ्लिक के मार्गदर्शन में बायर्न ने दो बुंदेसलीगा खिताब, चैंपियन्स लीग खिताब और जर्मन कप खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!