लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने चीन को दी मात, गोल्ड पर किया कब्जा

By आकाश चौरसिया | Updated: October 5, 2023 10:38 IST

19वें एशियन गेम्स में तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने चीनी समकक्ष को हराकर गोल्ड जीत लिया है। चीनी टीम ने पहले सेट में बढ़त बनाकर खेल रही थी, लेकिन बचे दोनों सेटों में भारतीय टीम ने शानदार खेलते हुए उन्हें जीतने का एक भी मौका नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला टीम ने फाइनल में चीनी टीम को हरायाहराते हुए भारतीय त्रिकोणीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीताइससे पहले मिक्स डबल्स ने भी गोल्ड जीता था

India in Asian Games 2023: तीरंदाजी में भारत महिला टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। चीनी टीम ने पहले सेट में बढ़त बनाकर खेल रही थी, लेकिन बचे दोनों सेटों में भारतीय टीम ने शानदार खेलते हुए उन्हें जीतने का एक भी मौका नहीं दिया।

इस जीत में शामिल ज्योथी सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद और परणीत कौर शामिल थी। 19 वें एशियन्स गेम्स चीन के हांगझोऊ में चल रहे हैं। भारतीय टीम ने चीनी महिला टीम की त्रिकोणीय जोड़ी को 230-229 से हराया। चीन की तरफ से यी ह्सुान छेन, ई-जोई हुआंग और लु-युन खेल रही थी। 

तीरंदाजी गेम्स के पहले सेट में चीनी ताइपी जोड़ी ने काफी कड़ा मुकाबला जारी रखते हुए 54-56 से जीत लिया, लेकिन इसके बाद तो मानों भारतीय महिला टीम ने चीनी टीम को किसी भी सेट में जीतने का कोई मौका ही नहीं दिया। बता दें कि आर्चरी में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारतीय मिक्स टीम ये कारनामा कर चुकी है। 

वहीं, इस जीत पर भारतीय स्पोर्ट्स प्राधिकरण ने भी तीनों को शुभकामनाएं दी। इससे पहले क्वार्टरफाइनल की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने हॉन्ग-कॉन्ग को 231-220 से मात दी थी। 

अगर सेमीफाइनल की बात करें तो गुरुवार को भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया महिला त्रिकोणीय जोड़ी को 233-219 से हराया। इस मैच में भारतीय टीम शुरुआत से लीड कर रही थी और पहले सेट में 60 प्वाइंट्स ज्यादा घसीटे थे।

बुधवार को खेले गए फाइनल में तीरंदाजी गेम में भारतीय मिक्स डबल्स जोड़ी ने दक्षिण कोरिया टीम को पटखनी दी थी। भारतीय टीम से प्रवीण ओजस देओतले और ज्योथी सुरेखा वेन्नम खेल रहे थे। अब तक 19 वें एशियन गेम्स में भारत ने कुल 82 मेडल जिसमें 19 स्वर्ण पदक, 31 रजत और 32 कांस्य पदक जीत लिए हैं। 

टॅग्स :एशियन गेम्सएशियन पैरा गेम्सतीरंदाजीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!