लाइव न्यूज़ :

झारखंड में भीषण गर्मी के कारण कक्षा 1-8 तक के स्कूल 17 जून तक रहेंगे बंद, कक्षा 9-12 तक के बच्चों के लिए 15 जून तक रहेगी छुट्टी

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 18:31 IST

झारखंड में भीषण गर्मी और लू के कारण 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 17 जून के लिए बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहीटवेव के कारण झारखंड के स्कूलों को किया गया बंद 1 से आठवीं के स्कूलों को 17 जून तक बंद किया 9वीं से 12वी के स्कूलों को 15 जून तक बंद करने के आदेश

रांची: इस समय पूरा देश भीषण गर्मी के प्रकोप का सामना कर रहा है। जून महीने में एक ओर जहां भारत के तटीय क्षेत्र में बिपरजॉय चक्रवात की चेतावनी दी गई है वहीं कई राज्यों में गर्मी के कारण लोग लू का सामना कर रहे हैं।

गर्मियों के मौसम को देखते हुए झारखंड सरकार ने बच्चों को राहत देते हुए स्कूल बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने राज्य के सभी स्कूल में कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों के लिए 17 जून तक स्कूल बंद करने का फैसला किया है।

वहीं, 9 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी सर्कुलर नोटिफिकेशन में बुधवार को कहा गया है।

अधिसूचना में आगे उल्लेख किया गया है कि शिक्षा विभाग दी गई अवधि के लिए छात्रों के अध्ययन के नुकसान के संबंध में भी निर्णय करेगा।

इस अवधि के दौरान बच्चों की शिक्षा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अलग से निर्णय की सूचना दी जाएगी।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 

जानकारी के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को आने वाले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। झारखंड में पहले 12 जून को स्कूल खुलने वाले थे।

हालांकि, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने अपना फैसला बदल लिया। रांची समते पूरे राज्य में लू और भीषण गर्मी पड़ने के आसार है जिसे देखते हुए राज्य ने ये फैसला लिया है। 

टॅग्स :झारखंडहीटवेवRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

झारखंड अधिक खबरें

झारखंडJharkhand Election 2024: JMM सरकार पर लगा अवैध प्रवासियों को शरण देने का आरोप! जानें क्या है मुद्दा

झारखंडJharkhand Lok Sabha Election 2024 phase 4: वोट डालने आईं बुजुर्ग महिला वोटर्स का छोटे बच्चों ने किया 'फूलों से स्वागत', यहां देखें

झारखंडझारखंड: कौन हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना? जो बन सकती हैं झारखंड की अगली सीएम; 10 पॉइंट में समझे पूरा गणित

झारखंडझारखंड में सियासी गहमागहमी के बीच राष्ट्रपति शासन की संभावना बढ़ी

झारखंडहेमंत सोरेन कल पेश होंगे ED के सामने, पत्र लिखकर कहा, "आपकी कार्रवाई राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित है"