खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2026 18:54 IST2026-04-16T18:53:15+5:302026-04-16T18:54:42+5:30

ranchi Khelotsav Awards Ceremony 2026: झारखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चंचल भट्टाचार्य ने खेलोत्सव के दौरान उत्कृष्ट प्रदेशन करने वाले करीब 315 खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। 

ranchi Khelotsav Awards Ceremony 2026 winner 700 athletes 29 departments 9 schools University participated School of Social Sciences overall champion | खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

ranchi Khelotsav Awards Ceremony 2026

Highlightsranchi Khelotsav Awards Ceremony 2026: स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन के डॉ राजेश कुमार को फर्स्ट रनर अप।ranchi Khelotsav Awards Ceremony 2026: विश्वविद्यालय के नौ स्कूलों के 29 विभागों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।ranchi Khelotsav Awards Ceremony 2026: स्कूल ऑफ़ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट के विकास कुमार को ओवरऑल चैंपियन।

ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026’ के दौरान स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज को फर्स्ट रनर अप और स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग को सेकंड रनर अप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता कुलपति सारंग मेधेकर ने की।

प्रसिद्ध चिंतक प्रफुल्ल आकांत ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पूर्व आईपीएस डॉ. अरुण कुमार उरांव, अंतर्राष्ट्रीय वुशु स्वर्ण पदक विजेता अमासी बारला और झारखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चंचल भट्टाचार्य ने खेलोत्सव के दौरान उत्कृष्ट प्रदेशन करने वाले करीब 315 खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। 

इस दौरान सीयूजे एम्प्लोयी श्रेणी में स्कूल ऑफ़ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट के विकास कुमार को ओवरऑल चैंपियन, जबकि स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन के डॉ राजेश कुमार को फर्स्ट रनर अप और स्कूल ऑफ़ लैंग्वेज की डॉ महिमा कश्यप  को सेकंड रनर अप घोषित किया गया। खेलोत्सव के दौरान विश्वविद्यालय के नौ स्कूलों के 29 विभागों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Web Title: ranchi Khelotsav Awards Ceremony 2026 winner 700 athletes 29 departments 9 schools University participated School of Social Sciences overall champion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे