Jharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार
By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2026 14:39 IST2026-04-16T14:38:53+5:302026-04-16T14:39:21+5:30
Jharkhand: पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गयी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

Jharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार
Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना, जहां मास्टर इन डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की पढ़ाई कर रही एक महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे हवस का शिकार बनाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची के बरियातू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना 9 अप्रैल की है, जब पीड़िता लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी।
पार्टी के दौरान वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उत्सव के माहौल के बीच आरोपी दानिश ने छात्रा को निशाना बनाने की साजिश रची और केक कटिंग के बाद खाने-पीने के दौरान उसे नशीला पदार्थ देने की योजना बनाई। आरोप है कि आरोपी दानिश ने पीड़िता को खाने के लिए पिज्जा दिया, जिसमें पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
पिज्जा खाने के कुछ ही देर बाद छात्रा की सुध-बुध खोने लगी और उसे तेज चक्कर आने लगे। उसकी बिगड़ती हालत का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे आराम कराने के बहाने एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अगली सुबह जब छात्रा को होश आया, तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का अहसास हुआ।
गंभीर शारीरिक और मानसिक पीड़ा के बीच वह किसी तरह अपने हॉस्टल पहुंची और अपनी सहेली को आपबीती सुनाई। सहेली की तत्परता के कारण उसे तुरंत लालपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गयी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
बर्थडे पार्टी में छात्रा से दानिश ने किया गलत काम, पहले खिलाया था केक और पिज़्ज़ा, आरोपी बंगाल से गिरफ्तार pic.twitter.com/CFGE68pviv
— The Followup (@The_FollowUp) April 14, 2026
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सघनता से जांच की जा रही है और अन्य उपस्थित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है। इस घटना ने हाल ही में लातेहार में हुई सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं की याद दिला दी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।