लाइव न्यूज़ :

yes bank case: राणा कपूर पर नकेल, कोर्ट ने सात अन्य आरोपियों को समन जारी किया

By भाषा | Updated: May 23, 2020 19:14 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही यस बैंक के पूर्व प्रोमोटर राणा कपूर को न्यायिक हिरासत में लिया है। एजेंसी ने इस मामले में 5,050 करोड़ रुपये के हेराफेरी का अनुमान लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी के वकील हितेन वेनेगावकर ने कहा कि अपराध का संज्ञान लेते हुए धन शोधन रोकथाम कानून की विशेष अदालत ने आठ आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया। ईडी राणा कपूर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जोकि न्यायिक हिरासत में हैं।

मुंबईः यहां की एक विशेष अदालत ने यस बैंक घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर आरोपपत्र का शनिवार को संज्ञान लिया और बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और सात अन्य आरोपियों को समन जारी किया।

इस महीने की शुरुआत में दायर आरोपपत्र में आरोपी के तौर पर राणा कपूर, उनकी पत्नी, बेटियों और इनसे जुड़ी तीन कंपनियों के नाम शामिल हैं। ईडी के वकील हितेन वेनेगावकर ने कहा कि अपराध का संज्ञान लेते हुए धन शोधन रोकथाम कानून की विशेष अदालत ने आठ आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पांच जून को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी राणा कपूर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जोकि न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसी ने अपराध में करीब 5,050 करोड़ रुपये के घोटाले का आकलन किया है। यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कपूर को ईडी ने गत आठ मार्च को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। कपूर पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले में कुछ कंपनियों के ऋण मंजूर किये।

केंद्रीय जांच एजेंसी अन्य चीजों के अलावा कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों द्वारा कथित रूप से नियंत्रित कंपनी द्वारा घोटाले में संलिप्त दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़ी एक इकाई से 600 करोड़ रुपये प्राप्त करने की जांच कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि कपूर और उनके परिवार ने अपने नियंत्रण वाली कंपनियों के जरिये 4300 करोड़ के लाभ कथित रूप से भारी मात्रा में ऋण मंजूर करने के लिए रिश्वत के तौर पर प्राप्त किये। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कुछ बड़े उद्योग समूहों को दिये गए ऋण की वसूली पर नरमी के लिए रिश्वत प्राप्त की, जो गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में तब्दील हो गयी थी।

 

टॅग्स :यस बैंकराणा कपूरप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईकोर्टमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो