लाइव न्यूज़ :

कौन थे भीमन्ना खांडरे?, 102 वर्ष की आयु में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 14:59 IST

वीरशैव लिंगायत समुदाय के एक प्रमुख नेता थे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के मंत्रिमंडल में राज्य के परिवहन मंत्री रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे10-12 दिन से वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों और सांस से जुड़ीं समस्याओं से ग्रस्त थे।भालकी में स्थित खांडरे के आवास पर उनका इलाज किया गया।नगरपालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में सार्वजनिक जीवन में कदम रखा।

बीदरः कर्नाटक के पूर्व मंत्री भीमन्ना खांडरे का 102 वर्ष की उम्र में वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनके बेटे और कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांडरे ने यह जानकारी दी। स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के एक प्रमुख सहकारी नेता खांडरे ने शुक्रवार रात अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। खांडरे वीरशैव लिंगायत समुदाय के एक प्रमुख नेता थे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के मंत्रिमंडल में राज्य के परिवहन मंत्री रहे थे।

ईश्वर खांडरे ने एक बयान में बताया कि बीते 10-12 दिन से वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों और सांस से जुड़ीं समस्याओं से ग्रस्त थे और बीदर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कहा कि बाद में भालकी में स्थित खांडरे के आवास पर उनका इलाज किया गया। पेशे से वकील भीमन्ना खांडरे ने 1953 में भालकी नगरपालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में सार्वजनिक जीवन में कदम रखा।

इसके बाद, वह 1962 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा सदस्य चुने गए और कुल चार बार विधायक रहे। इसके अलावा, वह दो बार कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य भी रहे। खांडरे भालकी और हुनजी में स्थापित महात्मा गांधी शुगर फैक्ट्री और हल्लिकेड़ा में स्थित बीदर सहकारी शुगर फैक्ट्री के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे।

इसके अलावा, उन्होंने नारांजा और करांजा सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक स्वतंत्रता सेनानी और हैदराबाद मुक्ति संग्राम के सेनानी के रूप में उन्होंने रजाकारों के अत्याचारों के खिलाफ विरोध किया और कर्नाटक एकीकरण के दौरान बीदर जिले को कर्नाटक में रखने के लिए कड़ी मेहनत की।

खांडरे शांति वर्धक शैक्षिक संस्थानों के अध्यक्ष भी रहे और उन्होंने बीदर में अक्कमहादेवी कॉलेज तथा भालकी में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की। वह वीरशैव लिंगायत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे, जो वीरशैव लिंगायत समुदाय की सर्वोच्च संस्था है। ईश्वर खांडरे ने कहा कि भीमन्ना खांडरे के पार्थिव शरीर को शनिवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा।

शाम को वीरशैव लिंगायत परंपरा के अनुसार भालकी के शांति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने खांडरे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले भीमन्ना खांडरे कर्नाटक एकीकरण आंदोलन में भी अग्रणी रहे थे। वह जन्म से ही एक सेनानी थे, जिन्होंने कर्नाटक में बीदर जिले को बनाए रखने के लिए दृढ़ता से संघर्ष किया और इस प्रयास में सफल हुए। भीमन्ना खांडरे के जीवन के पदचिह्न इस भूमि पर शाश्वत हैं।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भीमन्ना खांडरे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 'एक्स' पर लिखा, “एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षा प्रेमी, और कांग्रेस के प्रमुख नेता खांडरे ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और कर्नाटक की जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। ईश्वर खांडरे जी, खांडरे परिवार और उनके सभी समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शोक जताया और कहा, “भीमन्ना खांडरे का स्वभाव मृदुभाषी था। वह सरल और आत्मसम्मान वाले व्यक्ति थे। वह हमेशा जनहित के संघर्षों में सबसे आगे रहते थे। उन्होंने महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। कर्नाटक एकीकरण संघर्ष में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।

उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।” उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक और केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी खांडरे के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाषा जोहेब गोला गोला

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो