लाइव न्यूज़ :

UP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 23, 2025 18:05 IST

फिलहाल ओपी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी होने के बाद से सहारा समूह से जुड़े उनके करीबी तमाम सीनियर अधिकारी अंडरग्राउंड हो गए हैं. जल्दी ही ईडी सहारा हाउसिंग और सहारा फाइनेंस के कई बड़े अफसरों को नोटिस भेज के उन्हे पूछताछ के लिए बुलाएगी. 

Open in App

लखनऊ: सहारा इंडिया समूह की लखनऊ और भोपाल की कुछ ज़मीनों को गुपचुप तरीके से बेचने कंपनी के उप प्रबंध निदेशक ओपी श्रीवास्तव को भारी पड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता इकाई ने ओपी श्रीवास्तव को सहारा समूह की ज़मीनों को गैरकानूनी तरीके से बेचने और मनी लांड्रिंग के मामले में गत दिनों गिरफ्तार किया है. अब जल्दी ही ईडी कस्टडी रिमांड पर ओपी ओपी श्रीवास्तव को लेकर उनसे हजारों करोड रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ी अन्य जानकरियां और बेनामी सम्पत्तियों का भी ब्यौरा जुताएंगी. फिलहाल ओपी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी होने के बाद से सहारा समूह से जुड़े उनके करीबी तमाम सीनियर अधिकारी अंडरग्राउंड हो गए हैं. जल्दी ही ईडी सहारा हाउसिंग और सहारा फाइनेंस के कई बड़े अफसरों को नोटिस भेज के उन्हे पूछताछ के लिए बुलाएगी. 

सुब्रत राय के साथ सहारा इंडिया समूह के संस्थापक सदस्य रहे ओपी श्रीवास्तव की हैसियत सहारा में दूसरे नंबर पर आंकी जाती थी. सहारा कंपनी के हर फैसले में उनकी भूमिका रहती थी. उनके ही सुझाव पर सुब्रत राय ने सहारा हाउसिंग की शुरुआत ही थी. सहारा क्यू को भी उनके प्लान के तहत शुरू किया गया था. सहारा पर जब संकट शुरू हुआ तब ओपी श्रीवास्तव ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय का खुलकर साथ दिया. परंतु  सुब्रत राय के निधन पर समूह के संचालकों के बीच कलह बढ़ती होने पर ओपी श्रीवास्तव ने समूह से दूरी बना ली और एक बड़ी कंपनी के साथ जुड़कार अलग कारोबार शुरू कार दिया था.

बताया जा रहा कि ईडी की नजर में ओपी श्रीवास्तव कुछ बेनामी सम्पत्तियों को बेचे जाने के चलते आए. हुआ यह था कि ईडी को कुछ माह पहले एक शिकायत मिली. इसमें यह बताया गया था कि सहारा समूह की लखनऊ, भोपाल, झारखंड तथा पटना में बेनामी जमीने बेची गई हैं. यह बेनामी ज़मीनें निवेशकों की रकम से सहारा समूह ने खरीदी थी. बाद में जब कंपनी की मुसीबत बढ़ने लगी इन जमीनों की चुपचाप बिक्री की जाने लगी. इसमें लखनऊ और भोपाल में ऐसी की कई ज़मीनों को जितेंद्र प्रसाद वर्मा के जरिए बेचा गया. 

इन सभी सौदों में ओपी श्रीवास्तव की भूमिका बताई गई तो ईडी ने तीन माह पूर्व ओपी श्रीवास्तव के महानगर स्थिति घर पर रेड की. उनके आवास से ईडी को मनी लाड्र्निग से संबन्धित दस्तावेज़ मिले. इसके बाद उन्हे पूछताछ के लिए बुलाया गया और उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया. इसी के अफसरों के अनुसार, जल्दी ही इस मामले में सहारा समूह के कई अन्य पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी की जा सकती है. सहारा समूह के तमाम सीनियर लोगों को भी इसका आशंका है, जिस कारण से फिलहाल सहारा समूह में हाउसिंग और फाइनेंस के तमाम सीनियर अफसर अंडरग्राउंड हो गए हैं.

लखनऊ में दर्ज है ओपी के खिलाफ एफआईआर : 

सहारा इंडिया समूह के उप प्रबंध निदेशक रहे ओपी श्रीवास्तव के खिलाफ लखनऊ के अलीगंज और मड़ियांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है. कोलकाता के संतोषपुर स्थिति शिल्पी अपार्टमेंट निवासी अरिंदम बनर्जी ने अलीगंज थाने में गत 26 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जबकि गत 9 अप्रैल को महानगर लखनऊ में रहने वाले आर के अग्रवाल ने मड़ियांव थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस मामले की जानकारी भी अब लखनऊ पुलिस ईडी को देगी.   

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो