लाइव न्यूज़ :

UP Police Bharti: 28138 पदों पर भर्ती, तैयारी शुरू करो, योगी सरकार ने दी खुशखबरी?, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, जेल वार्डन और आरक्षी घुड़सवार शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2025 12:11 IST

UP Police Bharti 2025: भर्ती प्रक्रिया में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और जनपद बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस भर्ती बोर्ड ने आगामी भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है।कुल 4,543 पदों पर उप निरीक्षक स्तर की भर्ती की जाएगी।आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं।

UP Police Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में 28 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। अप्रैल और मई माह में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पुलिस बल को सुदृढ़ करने के लिए नए वित्त वर्ष में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अप्रैल और मई माह में 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। बयान के मुताबिक पुलिस भर्ती बोर्ड ने आगामी भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है।

बोर्ड अगले महीने के अंतिम सप्ताह या मई 2025 के प्रथम सप्ताह से अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। बयान में कहा गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135 पद, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और जनपद बंदायू, लखनऊ व गोरखपुर के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं।

जिसके तहत कुल 4,543 पदों पर उप निरीक्षक स्तर की भर्ती की जाएगी। बयान के मुताबिक इसके अलावा आरक्षी स्तर पर भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया उसी समय शुरू होगी। इसमें आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशिष्ट बल और महिला आरक्षी पीएसी के 15,904 पद, आरक्षी (नागरिक पुलिस) के 3,245 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं।

जिसके तहत आरक्षी स्तर पर कुल 22,053 पदों पर भर्ती होगी। इस तरह, कुल 26,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकट भविष्य में प्रारंभ होगी। बयान के अनुसार रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया में अग्रिम कार्यवाही अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी।

इस प्रकार निकट भविष्य में कुल 28,138 पदों के लिये विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्यवाही इस वर्ष प्रारम्भ की जायेगी। सभी भर्तियों के संबंध में शीघ्र ही ‘यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर शीघ्र ही अग्रिम सूचना दी जायेगी। बयान के मुताबिक बोर्ड ने इस वर्ष मार्च माह में लगातार 60 हजार से अधिक आरक्षियों एवं रेडियो संवर्ग के 1400 से अधिक पदों पर भर्तियां पूरी की हैं।

सरकार पिछले आठ सालों में करीब साढ़े आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे चुकी है। बीते आठ वर्षों में बोर्ड विभिन्न पदों पर लगभग दो लाख चौदह हजार (2,14,468) से अधिक भर्तियां पूर्ण कर चुका है। जिनमें चौतीस हजार से अधिक महिलाओं (34,832) की तथा लगभग एक लाख उन्यासी हज़ार (1,79,636) पुरुषों को भर्ती किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

भारत अधिक खबरें

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?