लाइव न्यूज़ :

Tral Encounter: त्राल में मारे गए आतंकियों की पहली तस्वीर आई सामने, लश्कर-ए-तैयबा से था कनेक्शन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 15, 2025 11:16 IST

Tral Encounter: फिलहाल तलाशी अभियान जारी है क्योंकि माना जा रहा है कि इलाके में और आतंकवादी फंसे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में 48 घंटे के भीतर यह दूसरी मुठभेड़ है।

Open in App

Tral Encounter: जम्मू-कश्मीर में सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। जिसमें दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके के नादर लोरगाम में गुरुवार को जारी मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि चल रहे ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को कुछ ही घंटों की मेहनत के बाद मार गिराया गया था। सूत्रों के अनुसार, मारे गए तीनों आतंकी लश्‍करे तौयबा से जुड़े हुए थे। 

हालांकि पिछले साल जब उन्‍होंने आतंकवाद की राह चुनी थी तो वे जैशे मुहम्‍मद के साथ थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए तीनों आतं‍कियों की पहचान आसिफ अहमद शेख, आमिर नजर वानी और यावर अहमद बट के तौर पर हुई है। इन तीनों ने पिछले साल अप्रैल और अगस्‍त में आतंकवाद की राह थामी थी।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर शाहिद कुट्टे और दो अन्य आतंकवादी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटरArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं