लाइव न्यूज़ :

बाहर का मौसम बिल्कुल भी ठीक नहीं: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एस रविंद्र भट ने शुक्रवार को कहा कि दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की मात्रा अधिक है और बाहर मौसम बिल्कुल ठीक नहीं है। एक पुस्तक के विमोचन समारोह में न्यायमूर्ति भट ने कहा, “मैं कहूंगा तो आप चौंक जाएंगे कि आज सुबह कुछ अच्छा है तो यह समारोह है, क्योंकि बाहर का मौसम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।”

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिवाली की शाम छह बजे पीएम 2.5 कणों की मात्रा 243 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी जो शुक्रवार सुबह नौ बजे बढ़कर 410 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई जो कि सुरक्षित मानक से सात गुना अधिक है।

हाल ही में शीर्ष न्यायालय ने कहा था कि दूसरों के स्वास्थ्य की कीमत पर उत्सव की नहीं हो सकता और स्पष्ट किया था कि जहां पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है वहां भी बेरियम युक्त पटाखों पर रोक रहेगी।

न्यायमूर्ति भट, असीम चावला की पुस्तक “फाइंडिंग ए स्ट्रेट लाइन बिटवीन ट्विस्ट्स एंड टर्न्स’” का विमोचन करने एक समारोह में गए थे जहां उनके अलावा दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन संघी और न्यायमूर्ति विभु बाखरू भी सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। न्यायमूर्ति भट ने न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति पर भी बयान दिया और कहा कि उन्हें भी आराम करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं या न्यायमूर्ति संघी इस विचार से सहमत हैं कि सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ा देनी चाहिए। मुझे लगता है यह काफी है। उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के लिए इसे 65 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है लेकिन इससे ज्यादा नहीं। हम भी आराम करना पसंद करेंगे।”

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह समय है कि हम युवाओं की भूमिका को भी स्वीकार करें। युवाओं के साथ नए विचार आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया