लाइव न्यूज़ :

Telangana: 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहूंगा रेवंत रेड्डी?, सीएम के बयान पर भड़के कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 18:29 IST

Telangana: कट्टर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी की राज्य इकाई को एक निजी साम्राज्य में बदलने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरेवंत रेड्डी ने हाल में कहा था कि वह 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से एवं आलाकमान के निर्देशानुसार होता है।कांग्रेस के किसी विधायक ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टिप्पणी के खिलाफ असहमति जताई है।

हैदराबादः तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की 10 साल तक पद पर बने रहने की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को कहा कि इस तरह की सार्वजनिक घोषणा पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े से विधायक राज गोपाल रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की सार्वजनिक घोषणा करना कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ है। रेवंत रेड्डी ने हाल में कहा था कि वह 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के छोटे भाई राज गोपाल रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से एवं आलाकमान के निर्देशानुसार होता है। कट्टर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी की राज्य इकाई को एक निजी साम्राज्य में बदलने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

वर्ष 2023 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से यह पहली बार है जब कांग्रेस के किसी विधायक ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टिप्पणी के खिलाफ असहमति जताई है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नागरकुरनूल जिले के कोल्लापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह दिसंबर 2023 से 2034 तक 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहेंगे।

टॅग्स :तेलंगानाकांग्रेसहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह