लाइव न्यूज़ :

यूपी के नए मुख्य सचिव की तैनाती को लेकर स्वामी चिन्यमयानंद ने पूछा- क्या योगी सिर्फ मोदी की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए रह गए हैं?'

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2022 21:52 IST

देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री ने रिटायर हो रहे अफसर को सेवा विस्तार देकर मुख्य सचिव (दुर्गा शंकर मिश्रा) बनाए जाने के औचित्य पर सवाल खड़े किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्गा शंकर मिश्रा को मुख्य सचिव बनाए जाने को लेकर किया सवाल खड़ापूछा- रिटायर हो रहे अफसर को मुख्य सचिव बनना कितना सही है?

बीजेपी के पूर्व सांसद और देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव की तैनाती पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही अपनी सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में यह पूछा है कि क्या योगी सिर्फ मोदी की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए रह गए हैं?

देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री ने रिटायर हो रहे अफसर को सेवा विस्तार देकर मुख्य सचिव (दुर्गा शंकर मिश्रा) बनाए जाने के औचित्य पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने 31 दिसंबर को अपनी फेसबुक पोस्ट में यह लिखा, "वर्ष के अन्तिम दिन उ प्र के प्रशासनिक तंत्र में व्यापक फेर बदल चौंकाने वाला है, मुख्य सचिव पद पर तमाम योग्य प्रशासनिक अधिकारियों के होने के बावजूद भी एक अवकाश प्राप्त अधिकारी को सेवा विस्तार देकर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जाना क्या उचित है? 

उन्होंने आगे लिखा, "क्या यह योगी का निर्णय है अथवा किसी अन्य का? इतना ही नहीं तमाम जिलों में जिला अधिकारियों के स्थानांतरण भी इसी बूढ़े अधिकारी के निर्देश पर हुए हैं? क्या मोदी अब केन्द्र के विभिन्न विभागों की तरह उ प्र का शासन भी इन्हीं के बल पर चलाएँगे? क्या योगी सिर्फ मोदी की सभाओं में भीड़ जुटाने का कारिंदा मात्र रह गया है? गुजरात त्रिपुरा ऑर उ प्र के विभिन्न चुनावों में आपको महिमा मण्डित करने वाला आपका यह सन्त सिपाही क्या अब आपके काम का नहीं रह गया ?"

जब उनसे इस फेसबुक पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ रिटायर हो रहे अधिकारी को मुख्य सचिव बनाए जाने के औचित्य पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में तमाम अन्य अधिकारी मौजूद हैं, तो रिटायरमेंट से 2 दिन पहले मुख्य सचिव बनाया जाना कहां तक उचित है?

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा