लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने अर्थव्यवस्था पर घेरा मोदी सरकार को, बोले- "आर्थिक मोर्चे पर असफल है सरकार"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2023 12:54 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। स्वामी ने आर्थिक विकास दर को लेकर सवाल खड़ा करते हुए अर्थव्यवस्था की तुलना नेहरू के जमाने से की है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार पर किया गहरा चोट भारतीय अर्थव्यवस्था के आभा या चमक की सारी बातें निराधार हैंस्वामी का आरोप है कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है

दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। स्वामी ने आर्थिक विकास दर को लेकर सवाल खड़ा करते हुए अर्थव्यवस्था की तुलना नेहरू के जमाने से की है। इतना ही नहीं स्वामी ने सरकार को आर्थिक मोर्चे पर असफल करार दिया है। 

ट्विटर पर खासे सक्रिय रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा, "मैंने भारत के आर्थिक आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था के आभा या चमक की सारी बातें निराधार हैं। मैं जल्द ही ये आंकड़े पेश करूंगा। संक्षेप में जीडीपी की विकास दर माइनस कोरोना से रिकवरी 4% से भी कम है जो नेहरू काल में हासिल हुई थी।"

विदेश नीति से अर्थ नीति तक मोदी सरकार को घेरने में लगे रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी तो यहां तक कहते हैं कि मौजूदा मोदी सरकार की नीतियों ने यूपीए द्वारा की गयी अर्थव्यवस्था की गड़बड़ियों को और बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को अब भी सुधारा जा सकता है, लेकिन वर्तमान सरकार को यह पता नहीं है कि यह कैसे किया जाये। स्वामी अक्सर आरोप लगाते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है।

इतना ही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने न केवल अर्थ बल्कि सीमा मुद्दे और खासकर चीन सीमा विवाद पर भी मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। चीन के साथ सीमा पर हुई सैन्य झड़प के बाद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने चीन को लेकर कहा था कि भारत के लोग भी तैयार हैं लेकिन इतना तय है कि हमें अपनों की जान के रूप में बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। लेकिन सरकार को बातचीत के साथ गलवान से चीनी सैनिकों के वापस भेजने के लिए संघर्ष भी करने की आवश्यकता है। 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीमोदी सरकारBJPइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र