लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "ममता बनर्जी 'मां, माटी, मानुष' को छोड़कर 'मुल्ला, मदरसा, माफिया' की खातिदारी कर रही हैं", अमित शाह ने बंगाल में तृणमूल पर किया हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 11:08 IST

अमित शाह ने बंगाल में ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि तृणमूल प्रमुख "मां, माटी, मानुष" का वादा करके सत्ता में आईं, लेकिन गद्दी पर बैठने के बाद वो "मुल्ला, मदरसा और माफिया" की खातिरदारी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का ध्यान केवल "मुल्ला, मदरसा और माफिया" पर हैशाह ने कहा कि जबकि तृणमूल प्रमुख "मां, माटी, मानुष" का वादा करके बंगाल की सत्ता में आई थींममता सरकार इमामों को मानदेय दे रही है, लेकिन मंदिरों के पुजारियों कुछ नहीं दिया जा रहा है

उत्तर 24 परगना: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तृणमूल प्रमुख "मां, माटी, मानुष" का वादा करके सत्ता में आईं, लेकिन गद्दी पर बैठने के बाद वो "मुल्ला, मदरसा और माफिया" की खातिरदारी कर रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अमित शाह ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना के बोनगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ने इमामों को मासिक मानदेय दिया, लेकिन उन्होंने मंदिरों के पुजारियों और संरक्षकों को एक पैसा नहीं दिया।

शाह ने कहा, "तृणमूल नेता 'मां, माटी, मानुष' के नारे पर सत्ता में आई थी। हालांकि, अब उनका ध्यान केवल 'मुल्ला, मदरसा, माफिया' पर केंद्रित हो गया है। बंगाल में ममता सरकार इमामों को मानदेय दे रही है, लेकिन मंदिरों के पुजारियों कुछ नहीं दिया जा रहा है। बंगाल सरकार ने मुहर्रम पर ताजिया जुलूस में कोई बाधा नहीं आये, इसलिए दुर्गा पूजा और काली पूजा पर विसर्जन जुलूस में बाधाएं पैदा की।''

अयोध्या में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार करने के लिए ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, "ममता दीदी औपचारिक निमंत्रण मिलने के बावजूद एक को खुश करने के लिए उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुईं। कुछ लोग उनके वोट बैंक हैं आप नहीं हैं। वह अपने वोट बैंक को गलत तरीके से नष्ट करने से डरती हैं।"

भाजपा नेता शाह ने मुख्यमंत्री बनर्जी पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह केंद्रीय कानून पर लोगों को 'गुमराह' कर रही हैं, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अप्रवासी अल्पसंख्यकों को शरण और स्थायी निवास देना है।

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी लोगों को यह कहकर गुमराह कर रही हैं कि सीएए लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस कानून का उद्देश्य किसी को कोई नुकसान पहुंचाना नहीं है। सभी वास्तविक नागरिक यहां सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकते हैं। दुनिया की कोई भी ताकत हिंदू, सिख और जैन शरणार्थियों को देश का नागरिक बनने से नहीं रोक सकती है।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४अमित शाहममता बनर्जीMamata West BengalBJPTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार