लाइव न्यूज़ :

Delhi High Court: बेटी की आबरू लूटने वाला पिता दोषी करार, कोर्ट ने दिया फैसला

By धीरज मिश्रा | Updated: May 15, 2024 11:47 IST

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पटल दिया है, जिसमें अपनी बेटी से बार-बार बलात्कार के आरोप में आरोपी पिता को ट्रायल कोर्ट ने साल 2019 में बरी कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट ने बदलापीड़िता ने अपने पिता पर दो साल तक यौन उत्पीड़न करने का लगाया था आरोपसाल 2013 में घर में अकले बेटी का पिता ने किया था यौन उत्पीड़न

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पटल दिया है, जिसमें अपनी बेटी से बार-बार बलात्कार के आरोप में आरोपी पिता को ट्रायल कोर्ट ने साल 2019 में बरी कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने जहां ट्रायल कोर्ट के फैसले को पटला वहीं, पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और आईपीसी की धारा 506 और 323 के तहत दंडनीय अपराध के लिए उसे दोषी भी ठहराया। आरोपी पिता ने 2011-13 में दो साल तक अपनी नाबालिग बेटी से बार-बार बलात्कार किया था।

कोर्ट ने कहा कि पीड़िता घटना के समय 10 साल की थी। जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि पीड़िता के साथ गलत करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं था। बल्कि घर का था। पीड़िता को लगा होगा कि उसे अपने पिता की गोद में आध्यात्म मिलेगा। लेकिन, उसे एहसास नहीं था कि पिता के रूप में वह एक राक्षस है। कोर्ट ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से न तो वह और न ही उसकी मां पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने के लिए पर्याप्त साहस जुटा सकीं। अगर वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे होते तो पीड़िता को हमेशा के लिए आघात से बचाया जा सकता था। 

2013 में पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया था

पीड़िता ने 19 जनवरी 2013 को पुलिस से संपर्क किया और खुलासा किया कि उसके पिता काफी समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। उसने दावा किया कि एक दिन उसके पिता ने उसे स्कूल नहीं जाने दिया और दोपहर के समय वह उसके साथ घर पर अकेली थी, क्योंकि उसकी मां काम पर गई थी और उसका भाई स्कूल में था। उसके पिता ने उसे अपने पास सुलाया।

फिर उसने उसके निजी अंगों को छुआ और जब उसने विरोध किया तो उसने उसे डांटा। इसके बाद उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि उसके पिता पिछले दो वर्षों से उसका शोषण कर रहे थे। 4 जनवरी 2013 को उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टकोर्टरेपयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र