लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति के दफ्तर के बाहर काटा जमकर बवाल, पेट्रोल और डीजल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 25, 2022 17:15 IST

मामले में डीएम संजय खत्री ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि उनके इस मुद्दे के बारे में वे कुलपति से बात करेंगे और इसका कोई रास्ता निकाला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई है इसलिए वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।कुलपति के दफ्तर के सामने बवाल के साथ खुद को आग लगाने की भी कोशिश की है।

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। यहां पर विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि वे परीक्षा को ऑनलाइन देना चाहते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय परीक्षा को ऑफलाइन लेना चाहता है। विश्वविद्यालय द्वारा मांगे नहीं मानने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि विश्वविद्यालय से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वहां पर पुलिस की तैनाती की गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की मांग थी कि उनकी परीक्षा ऑनलाइन हो लेकिन विश्वविद्यालय ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया जिसके बाद छात्रों ने जमकर बवाल काटा है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति के दफ्तर के सामने धरने दिए और जान देने की कोशिश भी की है। इनके आक्रोश को देखकर वहां पर पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़िया भी दिखाई मिली है। विरोध कर रहे कुछ छात्रों ने खुद पर पेट्रोल और डीजल डालकर आग लगाने की भी कोशिश की है। 

डीएम के दखल के बाद मामला हुआ शांत

छात्रों के विरोध को देखते हुए मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे और माहौल को शांत कराने का प्रयास किया है। मामले में बोलते हुए प्रयागराज के डीएम संजय खत्री ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि उनके इस मुद्दे के बारे में वे कुलपति से बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फैसला उनके ही पक्ष में आएगा। हालांकि डीएम की दखल के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन को शांत कर लिया और फैसले का इंजतार करने लगे हैं। वहीं कुछ छात्र अभी भी वहां पर प्रदर्शन को उतारू हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइलाहाबादUniversityexamexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो