लाइव न्यूज़ :

एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन ठगों को लखनऊ में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:30 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ से ठगी में लिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। एसटीएफ के अनुसार ठगी करके लूट को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के मास्‍टर माइंड राशिद अहमद उर्फ अजय शर्मा निवासी ग्राम मुल्‍लनपुर, थाना हथिग्राम जिला फतेहपुर, विजय प्रधान निवासी कोहानीपुर थाना मौरावां, जिला उन्नाव (मूल निवासी सिक्किम) और अजीत मौर्य निवासी जलालपुर थाना मनकापुर, गोंडा को लखनऊ के गोमतीनगर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह मोबाइल फोन, चार लाख 32 हजार रुपये, एक मोटर साइकिल और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार अजीत मौर्य समाजवादी पार्टी का पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में लूट, धोखाधड़ी, मारपीट व धमकी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।बयान के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने गोमतीनगर थाना क्षेत्र के बैडमिंटन एकेडमी के पास मंगलवार की शाम को तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में राशिद अहमद ने बताया कि पिछले आठ अगस्त को उसने डॉक्टर पार्थ को छह लाख रुपये के बदले सात लाख 20 हजार रुपये देने का लालच देकर लोहिया पार्क, लखनऊ के पास बुलाया और अजीत मौर्य व विजय प्रधान के साथ मिलकर उसके रुपये छीन लिये। इस गिरोह ने 15 अगस्त को वाराणसी निवासी राजेंद्र सिंह से बड़े नोटों के बदले 20 प्रतिशत अधिक छोटे नोट देने का लालच देकर बुलाया था। राजेंद्र सिंह जब अभियुक्तों के बुलाने पर पहुंचे तो उनके पास 32 हजार रुपये थे, जिसे इस गिरोह के सदस्यों ने छीन लिया। इस गिरोह ने अपने द्वारा की गई ठगी के कई मामलों की जानकारी पुलिस को दी है एसटीएफ के अनुसार इस गिरोह का जाल उत्‍तर प्रदेश, मुंबई, बिहार, दिल्ली आदि राज्यों में फैला है। गिरोह के अन्‍य सदस्‍यों के बारे में जानकारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज