लाइव न्यूज़ :

हालिया घटनाक्रम के पीछे खुद शरद पवार, राज ठाकरे का दावा- पवार के आशीर्वाद के बिना पटेल, पाटिल और भुजबल अजित के साथ नहीं जा सकते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 07:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे ने कहा, राज्य में जो हुआ वह बेहद घृणित हैमनसे प्रमुख ने कहा- यह महाराष्ट्र के मतदाताओं के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है

पुणे, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को खुद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार का आशीर्वाद हासिल हो सकता है।

राज ठाकरेमहाराष्ट्र में अजित पवार सहित राकांपा के नौ विधायकों के एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल होने के बारे में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, “राज्य में जो हुआ वह बेहद घृणित है... यह महाराष्ट्र के मतदाताओं के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है।”

मनसे प्रमुख ने कहा, “महाराष्ट्र में इन सब चीजों की शुरुआत शरद पवार ने की। उन्होंने पहली बार 1978 में ‘पुलोद’ (पुरोगामी लोकशाही दल) सरकार का प्रयोग किया था। महाराष्ट्र ने पहले कभी ऐसे राजनीतिक परिदृश्य नहीं देखे थे। ये सारी चीजें पवार से शुरू हुईं और पवार पर ही खत्म हो गईं।”

उन्होंने दावा किया कि हालिया घटनाक्रम के पीछे खुद शरद पवार हो सकते हैं। राज ठाकरे ने कहा, “प्रफुल्ल पटेल, दिलीप वाल्से-पाटिल और छगन भुजबल उनमें से नहीं हैं, जो (अपने दम पर और शरद पवार के आशीर्वाद के बिना) अजित पवार के साथ जाएंगे।” 

टॅग्स :राज ठाकरेशरद पवारमहाराष्ट्रअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज