लाइव न्यूज़ :

Landslide in Reasi: रियासी में भूस्खलन से मलबे में तब्दील हुआ घर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की आशंका

By अंजली चौहान | Updated: August 30, 2025 09:44 IST

Landslide in Reasi: अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन बादल फटने के कारण हुआ। यह दुखद घटना शनिवार तड़के लगभग 3 बजे हुई।

Open in App

Landslide in Reasi:  जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के एक सुदूर गांव में शनिवार तड़के भूस्खलन से एक मकान के ढह जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि माहोरे के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से एक मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि परिवार के लापता सदस्यों की तलाश जारी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक घर मलबे में दब गया, जिसमें घर के मालिक नजीर अहमद, उनकी पत्नी और उनके पांच नाबालिग बेटे दब गए। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और शवों को मलबे से निकालने का काम जारी है।

इस घटना के अलावा, रियासी में हाल ही में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर भी भूस्खलन हुआ था, जिसमें कई तीर्थयात्रियों की जान गई थी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "अभी-अभी डीसी रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।"

इन घटनाओं के अलावा, किश्तवाड़ और डोडा जिलों में भी भारी बारिश और बादल फटने के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया था। इसके चलते कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बचाव और राहत कार्य जारी है, जिसमें सेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें जुटी हुई हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया