लाइव न्यूज़ :

सावित्रीबाई फुले जयंती: देश की पहली महिला शिक्षिका जिन्होंने दिया देश को पहला गर्ल्स स्कूल

By मेघना वर्मा | Updated: January 3, 2019 14:51 IST

लोगों की सेवा के साथ उन्होंने समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में भी आवाजें उठायी।

Open in App

क्या आपने कभी सोचा है कि देश के पहले गर्ल्स कॉलेज की स्थापना किसने और कहां की होगी। हम आपको बताते हैं देश की पहले महिला विश्विद्यालय को शुरू करने वाला कोई और नहीं बल्कि देश की पहली महिला शिक्षिका ही थीं जिन्हें दुनिया सावित्रीबाई फुले के नाम से जानती है। 1831 में जन्मी सावित्री देवी फुले की आज यानी 3 जनवरी को 187वीं जयंती है। इसी उपलक्ष्य में आईये आपको बताते हैं सावित्रीबाई फुले की जिंदगी से जुड़े कुछ प्रेरणा देने वाली बातें। 

सावीत्रिबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को नएगांव सतारा में हुआ था। महिलाओं की शिक्षा और उनके विकास के लिए काफी काम किया। जिस समय देश ब्रिटिश रूल्स के अधीन था, जिस समय महिलाओं की शिक्षा पर किसी का ध्यान भी नहीं गया था उसी समय से सावीत्रिबाई फुले ने महिलाओं के विकास और एजुकेशन पर काम किया। इन्होंने लोगों को महिला शिक्षा के लिए ना सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई महिलाओं को शिक्षा भी दी। 

पुणें में किया पहले गर्ल्स स्कूल की शुरुआत

देश में सबसे पहले गर्ल्स स्कूल की शुरुआत करने वाली सावित्रीबाई फुले ने ही की थी। जिस समय महिलाओं के लिए स्कूल और कॉलेज जाने पर मनाही थी उस समय सावित्रीबाई ने सन् 1848 में पुणे में पहले गर्ल्स स्कूल भिंडे वाड़ा की स्थापना की थी। अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर उन्होंने इसकी स्थापना की थी। इस स्कूल में ना सिर्फ लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा दी जाती थी बल्कि उनके अधिकार की जानकारी भी दी जाती है। 

बुलाया जाता है फर्स्ट लेडी टीचर ऑफ इंडिया

सावित्रीबाई फुले ने चाइल्ड मैरिज, सती प्रथा का विरोध किया। वहीं विधवा विवाह पर बल दिया। लोगों की सेवा के साथ उन्होंने समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में भी आवाजें उठायी। जिसमें बहुत हद तक वह सफर भी हुई। इन्हें फर्स्ट लेडी टीचर ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। 

सावित्रीबाई फुले के काम की चर्चा और तारीफ सिर्फ देशवासी ही नहीं बल्कि ब्रिटिशर्स ने भी की। तभी तो नवंबर 1852 में ब्रिटिश सरकार ने फुले परिवार को उनके काम के लिए सम्मानित किया और सावित्रीबाई फुले को बेस्ट टीचर का खिताब दिया। बाद में सावित्रीबाई ने करीब 18 स्कूलों को खोला जहां महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकार के बारे में बताया जाता है।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

बॉलीवुड चुस्कीShahrukh Khan Birthday: आज हैं शाहरुख खान का बर्थडे, टीवी से शुरु किया करियर और बन गए बॉलीवुड के बादशाह, जानिए

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

भारत'उनका जीवन याद दिलाता है विनम्रता और कड़ी मेहनत...', पीएम मोदी ने ‘मिसाइल मैन’ को किया याद

भारतMamata Banerjee Wished Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने याद किए 1984 के दिन...

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत