लाइव न्यूज़ :

रोहतक गोलीबारी: मुख्य आरोपी का सुराग देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 फरवरी रोहतक में शुक्रवार शाम हुई पांच लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एक कुश्ती प्रशिक्षक के बारे में सुराग देने वाले के लिए हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रोहतक में एक निजी कॉलेज के समीप एक अखाड़े में शुक्रवार शाम को गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी थी और दो अन्य घायल हो गये थे। मारे गए लोगों में कॉलेज कर्मचारी मनोज मलिक, उसकी पत्नी व रेलवे कर्मचारी साक्षी मलिक, एक कुश्ती प्रशिक्षक, सतीश और एक महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार इस वारदात में मनोज एवं साक्षी का चार वर्षीय बेटा घायल हो गया था जिसका रोहतक के पीजीआई में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है। एक अन्य घायल व्यक्ति का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया मुख्य आरोपी सुखविंदर कॉलेज की व्यायामशाला में कुश्ती का प्रशिक्षक था, उसके विरूद्ध कुछ शिकायतें मिलने के बाद मनोज मलिक ने उसे बर्खास्त कर दिया था।

शर्मा ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया, प्रतिशोध के कारण उसने (सुखविंदर ने) यह अपराध किया।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने फरार चल रहे सुखविंदर के बारे में सुराग देने वाले के लिए एक लाख रूपये का इनाम देने का एलान किया है। उनके अनुसार सुराग देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और पुलिस महानिदेशक स्वयं ही जांच की निगरानी कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ तालमेल बनाकर चल रही है। उनके अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर