लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi 54TH Birthday: दिल्ली में फ्री में बांटे गए कूलर, 'हाथ' का गिफ्ट लेने पहुंची महिलाएं

By धीरज मिश्रा | Updated: June 19, 2024 15:10 IST

Rahul Gandhi 54TH Birthday: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनाया 54वां बर्थडे इंडियन यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में बांटे कूलर कूलर लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचे लोग

Rahul Gandhi 54TH Birthday: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। 54 साल के राहुल गांधी को देशभर से बधाई मिली। उन्होंने सुबह कांग्रेस कार्यालाय में पहुंचकर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे की मौजूदगी में बहन प्रियंका गांधी के साथ केक काटा। इस दौरान बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी।

वहीं, अपने नेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस ने अनोखी पहल की। राहुल के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस के द्वारा फ्री में कूलर बांटे गए। कांग्रेस के द्वारा बांटे गए फ्री कूलर को लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोगों को कूलर देते हुए साफतौर पर देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और इसी गर्मी में ठंडी हवा के लिए कूलर दिए गए हैं।

राहुल गांधी को इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोट ने एक्स पर राहुल गांधी के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कन्याकुमारी से कश्मीर और पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी  को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

आपके सशक्त नेतृत्व ने संपूर्ण राष्ट्र में न्याय, संविधान व लोकतंत्र संरक्षण की मुहिम को नया आयाम प्रदान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि देश की जनता की मुखर आवाज, सत्य, अहिंसा, त्याग के विचारों के सच्चे जननायक, हम सबके नेता राहुल गांधी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपका नेतृत्व हम सभी को विपरीत परिस्थितियों में भी अपने इरादों पर मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। संविधान पर होने वाले हर आक्रमण की ढाल बनते आपको देश ने देखा है।

टॅग्स :राहुल गांधीहैप्पी बर्थडेकांग्रेसCongress Bhawanदिल्लीdelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ