लाइव न्यूज़ :

प्रताप भानु मेहता के इस्तीफे पर उठ रहे सवाल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 13:28 IST

प्रताप भानु मेहता ने ऑक्सफर्ड के सेंट जोन्स कालेज से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में बी.ए. की डिग्री ली और प्रिंसटन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में पीएचडी की।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के कई ख्यात विश्वविद्यालय जैसे हार्वर्ड और येल जैसे संस्थान प्रताप भानु मेहता के इस्तीफे को दुखद बता रहे हैं।जोधपुर में एक राजस्थानी जैन परिवार में जन्मे प्रताप भानु मेहता की प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल और जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई।

नयी दिल्ली: देश के बेहतरीन राजनीतिक टीकाकार और अभिव्यक्ति की आजादी के प्रबल समर्थक डॉ. प्रताप भानु मेहता ने अशोका विश्वविद्यालय से इस्तीफा दे दिया और अब दुनियाभर के शैक्षणिक संस्थान इस घटनाक्रम पर सवाल उठा रहे हैं।

अशोका विश्वविद्यालय के छात्र उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एवं शिकॉगो विश्वविद्यालय, बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर रघु राजन ने इसे देश में अभिव्यक्ति की आजादी के लिए गंभीर झटका बताया है।

इस बात को बमुश्किल चार बरस गुजरे हैं, जब प्रताप भानु मेहता को अशोका विश्विवद्यालय का कुलपति बनाए जाने पर इस संस्थान के ही एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था, ‘‘इस पद को भरने के लिए दुनियाभर में योग्य उम्मीदवार की तलाश की गई और हमें बेहद खुशी है कि यह खोज डॉ. मेहता पर आकर खत्म हुई।’’ हालांकि उन्होंने दो साल बाद ही यह पद छोड़ दिया, लेकिन प्रोफेसर के तौर पर इस शिक्षण संस्थान से जुड़े रहे और अब उन्होंने यह पद भी छोड़ दिया।

वर्ष 2014 में हरियाणा के सोनीपत में शुरू की गई इस यूनिवर्सिटी से मेहता के इस्तीफे पर राजन ने कहा, ''सच्चाई यह है कि प्रोफेसर मेहता संस्थान के लिए कांटा थे। वह कोई साधारण कांटा नहीं हैं, बल्कि वह सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए अपनी जबरदस्त दलीलों से कांटा बने हुए थे।''

दुनिया के कई ख्यात विश्वविद्यालय जैसे हार्वर्ड और येल जैसे संस्थान प्रताप भानु मेहता के इस्तीफे को दुखद बता रहे हैं। जोधपुर में एक राजस्थानी जैन परिवार में जन्मे प्रताप भानु मेहता की प्रारंभिक शिक्षा शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल और जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। उनके दादा जसवंतराज मेहता पहले लोकसभा चुनाव में जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे।

प्रताप भानु मेहता ने ऑक्सफर्ड के सेंट जोन्स कालेज से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में बी.ए. की डिग्री ली और प्रिंसटन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में पीएचडी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई संस्थानों में शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दीं, वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ लॉ में प्रोफेसर रहे। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर रहे।

मेहता कुछ समय के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी प्रोफेसर रहे। वह प्रधानमंत्री के नेशनल नॉलेज बैंक के संयोजक सदस्य रहे और भारतीय विश्वविद्यालयों में चुनावों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित लिंगदोह समिति के भी सदस्य रहे।

इसके अलावा वह कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से जुड़े रहे और देश-विदेश के अखबारों तथा पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख छपते रहे। देश और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें 2010 में मेलकम आदिशेषैया पुरस्कार और 2011 में इन्फोसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

टॅग्स :सोनीपतहरियाणाजोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला