लाइव न्यूज़ :

वेतन आयोग की रिपोर्ट पर पंजाब सरकार के कर्मचारी पांच दिन की हड़ताल पर

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 जून पंजाब सरकार के कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ बुधवार से पांच दिन की हड़ताल पर चले गये, वहीं विपक्षी शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

राज्य सरकार के कर्मचारियों की संयुक्त कार्य समिति के संयोजक सुखचैन खेड़ा ने कहा कि अधीक्षकों और लिपिक कर्मी समेत सरकारी कर्मचारी 27 जून तक पूरी तरह हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशें उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं।

पंजाब सरकार ने पिछले सप्ताह अपने छठे वेतन आयोग की अधिकतर सिफारिशों को एक जनवरी, 2016 के प्रभाव से लागू करने का फैसला किया था। इससे पांच लाख से अधिक सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। नये वेतनमान के तहत वेतन और पेंशन का भुगतान एक जुलाई से शुरू होगा।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि की गणना के लिए इस्तेमाल फॉर्मूले पर आपत्ति जताई। खेड़ा ने कहा, ‘‘हम मांग कर रहे हैं कि वेतन में 2.74 गुणा वृद्धि होनी चाहिए।’’

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को बताना चाहिए कि अनेक श्रेणियों के कर्मचारियों के भत्ते क्यों रोक दिये गये हैं।

उन्होंने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को तत्काल बर्खास्त करने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब