लाइव न्यूज़ :

जनता के मित्र की तरह हो पुलिस प्रणाली : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 10, 2021 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पुलिस सुधारों की वकालत करते हुए सोमवार को कहा कि देश में पुलिस प्रणाली इस तरह से विकसित की जानी चाहिए, ताकि पुलिसकर्मी जरूरतमंद लोगों की एक मित्र की तरह मदद कर सकें।

नायडू ने कहा कि जो लोग पुलिस सुधारों की बात करते हैं उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है क्योंकि कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग मौजूदा व्यवस्था को ही बनाए रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उपराष्ट्रपति ने देश के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण के बयान की ओर इशारा करते हुए कहा, " उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने कहा है कि मानवाधिकारों के हनन की शुरुआत पुलिस थानों से होती है।"

रमण ने रविवार को कहा था कि थानों में मानवाधिकारों के हनन का सबसे ज्यादा खतरा है क्योंकि हिरासत में यातना और अन्य पुलिसिया अत्याचार देश में अब भी जारी हैं तथा ‘‘विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी ‘थर्ड डिग्री’ की प्रताड़ना से नहीं बख्शा जाता है।’’ उन्होंने देश में पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बनाने की भी पैरवी की।

उपराष्ट्रपति ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री के जे अलफोन्स द्वारा संपादित पुस्तक ‘एक्सेलेरेटिंग इंडिया : 7 इयर्स ऑफ मोदी गवर्नमेंट’ के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, "पुलिस थानों और पुलिस व्यवस्था को जरूरतमंद लोगों का मित्र होना चाहिए। हमें यह परिवर्तन लाना ही होगा। हमारा उद्देश्य लोगों को खुशहाल बनाना होना चाहिए क्योंकि एक खुशहाल राष्ट्र ही एक संपन्न राष्ट्र बन सकता है।"

उन्होंने कहा, " जब कभी लोग पुलिस सुधारों की बात करते हैं, उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग हमेशा ही इसका विरोध करेंगे। वे मौजूदा व्यवस्था की रक्षा करने की कोशिश करते हैं। न केवल तीन तलाक, कराधान सुधार, प्रशासनिक सुधार, कोई भी सुधार हो उससे हमेशा ही कुछ लोगों को परेशानी होगी।"

नायडू ने कहा कि सुधारों से समाज के कई वर्गों को लाभ होता है और उन्हें बेहतर अवसर मिलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos