CM Nitish Kumar:बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वह प्रचार नहीं काम करते हैं। नीतीश ने बिना नाम लिए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उसने कौन सा काम किया है, सारे काम हमने किया।
मालूम हो कि तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ना नौकरी- रोजगार की बात करते हैं औ ना छात्र-नौजवान, किसान-मजदूर की करते हैं। ना गाँव और गरीब की करते है, पीएम मोदी ना शिक्षा और स्वास्थ्य, स्कूल और अस्पताल की बात करते है। फिर किस बात का 400 पार। वहीं, नीतीश पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वह हमारे साथ थे तो बीजेपी के लिए क्या क्या कहते थे। याद है न। मर जाएंगे मिट जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे। आज उनके साथ चले गए हैं तो कहेंगे न।
मोदी की रैली में बरसे थे सीएम नीतीश
बिहार में रविवार को पीएम मोदी की रैली थी। रैली में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में एक दौर ऐसा भी था जब कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। हमारे आने के बाद बिहार की स्थिति सुधरी है। हमने मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य पर काम किया। पहले कोई काम होता था। घर घर बिजली पहुंचाई, घर घर शौचालय पहुंचाया।
घर घर जल पहुंचाया गया। पहले कोई पढ़ने स्कूल नहीं जाता था। आज शिक्षा की व्यवस्था ऐसी कर दी कि हर बच्चा स्कूल जाता है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम उन्हें अपने साथ ले आए थे। लेकिन हमने उन्हें छोड़ दिया है। अब बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। केंद्र से हमें सहयोग मिल रहा है।