लाइव न्यूज़ :

Parliament: विदाई संभव नहीं, लोग किसी न किसी बात के लिए बुलाते रहेंगे, उपराष्ट्रपति नायडू की विदाई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 21:48 IST

Parliament: निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को विदाई देने के लिए संसद सदस्यों द्वारा संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अच्छे शब्दों का संग्रह नायडू की विरासत को आगे बढ़ाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च सदन और अन्यत्र मातृभाषा के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया। केंद्र सरकार में शहरी विकास और ग्रामीण विकास दोनों विभागों को संभालने का अनूठा गौरव प्राप्त है।वेंकैया नायडू ऐसे पहले उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हैं जो राज्यसभा के सदस्य भी रहें।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जहां तक वह निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को जानते हैं, उनकी विदाई संभव नहीं है क्योंकि लोग उन्हें किसी न किसी बात के लिए बुलाते रहेंगे। नायडू पहले सभापति हो सकते थे, जो जानते थे कि कैसे सदन को और अधिक सक्षम बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है, संसदीय समिति को और अधिक उत्पादक और परिणाम-उन्मुख बनाना है। हमें उनकी सलाह को यादगार बनाना चाहिए। नायडू को विदाई देने के लिए संसद सदस्यों द्वारा संसद भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे शब्दों का संग्रह नायडू की विरासत को आगे बढ़ाएगा।

हमेशा उच्च सदन और अन्यत्र मातृभाषा के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया। मोदी ने कहा कि नायडू को केंद्र सरकार में शहरी विकास और ग्रामीण विकास दोनों विभागों को संभालने का अनूठा गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि शायद नायडू अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जो राज्यसभा के सदस्य थे और इसके सभापति बने।

वेंकैया नायडू ऐसे पहले उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हैं जो राज्यसभा के सदस्य भी रहें। अब जो लंबे समय तक राज्यसभा में रहे हो उनको सदन में क्या-क्या चलता है, पर्दे के पीछे क्या चलता है, कौन सा दल क्या करेगा?, इन सभी बातों का उनको भली भांतिअंदाजा था।

राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में मोदी ने कहा कि नायडू और मैं, हमारी बहुत बातचीत होती थी। जब मैंने अटल जी की सरकार के दौरान पार्टी के लिए काम किया तब वेंकैया जी कहा करते थे कि वे ग्रामीण विकास विभाग में काम करना चाहते हैं। उनमें इसके लिए जुनून था।

एम. वेंकैया नायडू ने कहा किमैं एक तरफ बहुत खुश हूं और दूसरी तरफ मुझे लगता है, मैं आप सभी को याद कर रहा हूं क्योंकि मैं 10 अगस्त से सदन की अध्यक्षता करने की स्थिति में नहीं रहूंगा ... मैं हमेशा सदन का अभिवादन करते हुए 'नमस्ते' कहा करता था क्योंकि भारतीय परंपरा और संस्कृति में बहुत कुछ है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रनरेंद्र मोदीएम. वेकैंया नायडूसंसदBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?