लाइव न्यूज़ :

कपड़े उतारो और अंडरवियर में आओ?, ‘थर्ड डिग्री’ प्रतियोगिता में ज्यूरी ने प्रतिभागियों से कहा, मानवाधिकार आयोग ने गोवा विवि कुलपति को भेजा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 15:08 IST

विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना फरवरी में आयोजित ‘‘फ्रोलिक’’ नामक एक अंतर-विभागीय उत्सव के दौरान की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिभागियों से अपने कपड़े उतारने और अंडरवियर में आने को कहा।समाचारपत्र में इस संबंध में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया। घटना प्रथम दृष्टया छात्रों के मानवाधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होती है।

पणजीःगोवा राज्य मानवाधिकार आयोग ने गोवा विश्वविद्यालय के कुलपति को एक कथित घटना को लेकर नोटिस जारी किया है जिसमें इस साल की शुरुआत में संस्थान में एक सांस्कृतिक उत्सव के दौरान छात्रों को अंडरवियर में मंच पर आने को मजबूर किया गया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयोग ने कुलपति हरिलाल बी मेनन को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर उन्हें 23 जुलाई तक आयोग के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने को कहा। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना फरवरी में आयोजित ‘‘फ्रोलिक’’ नामक एक अंतर-विभागीय उत्सव के दौरान की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘थर्ड डिग्री’ नामक प्रतियोगिता के दौरान ज्यूरी ने प्रतिभागियों से अपने कपड़े उतारने और अंडरवियर में आने को कहा।" मानवाधिकार आयोग ने इस सप्ताह एक समाचारपत्र में इस संबंध में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि वह इस मामले का स्वतः संज्ञान ले रहा है और यह घटना प्रथम दृष्टया छात्रों के मानवाधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होती है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नेता नौशाद चौधरी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि महोत्सव में छात्राएं भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ छात्रों को जाने नहीं दिया गया। वहां मौजूद छात्रों और छात्राओं दोनों के ही लिए लज्जाजनक स्थिति पैदा हो गई थी।’’ एनएसयूआई ने इस कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन की योजना बनाई है।

विपक्षी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) इस घटना को मीडिया के सामने लाया। जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस घटना के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की है। इस बीच गोवा विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को "विशेष अवकाश" की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एस एन धुरी ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को विशेष अवकाश घोषित किया गया है।’’

टॅग्स :ह्यूमन राइट्सगोवाHuman Rights CommissionUniversity Grants Commission
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?