लाइव न्यूज़ :

कौन हैं संध्या रानी माझी?, सफर, संकल्प और साहस की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 15:54 IST

Odisha gets first govt woman driver: ‘‘मुझे बचपन से ही कार और ड्राइविंग का शौक रहा है। यह (कार चलाना) हमेशा से मेरा सपना था।’’

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल चलाकर अपने सपनों को जीना शुरू किया।2011 में हल्का मोटर वाहन लाइसेंस हासिल किया।भुवनेश्वर के एक ब्यूटी पार्लर में भी काम किया।

Odisha gets first govt woman driver: ओडिशा के मयूरभंज जिले की 45 वर्षीय संध्या रानी माझी राज्य में सरकारी वाहन चालक के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला बन गई हैं। अधिकारियों ने इस घटनाक्रम को ओडिशा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया है। मयूरभंज के सुलेईपत गांव की रहने वाली संध्या का सफर दृढ़ संकल्प और साहस की कहानी बयां करता है। वह कहती हैं, ‘‘मुझे बचपन से ही कार और ड्राइविंग का शौक रहा है। यह (कार चलाना) हमेशा से मेरा सपना था।’’

उन्होंने मोटरसाइकिल चलाकर अपने सपनों को जीना शुरू किया और बाद में कार चलाने लगीं। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संध्या ने मयूरभंज जिले के जशीपुर इलाके के एक ड्राइवर से शादी कर ली और बाद में टैक्सी चलाने लगीं। उन्होंने 2011 में हल्का मोटर वाहन लाइसेंस हासिल किया।

राज्य परिवहन प्राधिकरण के तहत आने वाले जाजपुर जिले के छतिया ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2023 में उन्हें भारी मोटर वाहन लाइसेंस मिला। अधिकारियों ने बताया कि संध्या ने बीच में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण भुवनेश्वर के एक ब्यूटी पार्लर में भी काम किया।

संध्या ने कहा, ‘‘एक दिन मेरे पास छतिया ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र से फोन आया। मुझे बताया गया कि राज्य सरकार में ड्राइवर का पद खाली है। मैंने हामी भर दी और (इस साल) 25 जून से ड्यूटी करने लगी। मैं अपनी नयी भूमिका में काफी खुश हूं।’’ संध्या वाणिज्य एवं परिवहन विभाग की प्रधान सचिव उषा पाढ़ी का आधिकारिक वाहन चलाती हैं।

पाढ़ी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संध्या रानी की साहसिक यात्रा ने लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ दिया है और ओडिशा में अनगिनत महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का मार्ग प्रशस्त किया है।’’ उपमुख्यमंत्री एवं महिला और बाल विकास विभाग की प्रभारी प्रवती परिदा ने संध्या को बधाई दी और कहा कि यह ओडिशा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

परिदा ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘मैं ओडिशा की पहली महिला सरकारी चालक संध्या रानी माझी को हार्दिक बधाई देती हूं। परिवहन विभाग की पहल सराहनीय है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।’’ 

टॅग्स :ओड़िसाड्राइविंग टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम