लाइव न्यूज़ :

आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली ने माओवादी दंपति से संबंधित मामले में गवाही दी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:39 IST

Open in App

पुणे, 17 मार्च पुणे की एक अदालत में माओवादी अरुण भेलके और उसकी पत्नी कंचन नानावड़े के खिलाफ चल रहे एक मामले में आत्मसमर्पण कर चुके 32 वर्षीय नक्सली ने बुधवार को गवाही दी। भेलके और नानावड़े की लंबी बीमारी के बाद इस साल जनवरी में सैसून जनरल अस्पताल में मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते ने साल 2014 में दंपत्ति को गिरफ्तार किया था। उनपर 'माओवादियों की गोल्डन कॉरिडोर समिति' का सदस्य होने का आरोप था और वे झुग्गियों से लोगों की भर्ती करते थे।

दंपत्ति को गैर-कानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपित किया गया था।

गढ़चिरौली का निवासी कृष्णा दोरपटे 12 साल की आयु से माओवादी आंदोलन में शामिल रहा था। साल 2014 में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

जिला सरकारी याचिकाकर्ता तथा लोक अभियोजक उज्जवला पवार के अनुसार दोरपटे ने अपने बयान में कहा कि जब वह 12 साल की उम्र में आंदोलन में शामिल हुआ था और शीर्ष भगोड़े माओवादी मिलिंद तेलतुम्बड़े ने उसे पदोन्नति देकर संभागीय समिति सदस्य बना दिया था।

लोक अभियोजक ने कहा कि दोरपटे से जब गवाही के दौरान पूछा गया कि क्या वह भेलके को जानता है तो उसने हां में जवाब दिया और अदालत को बताया कि उसे (भेलके) को आंदोलन के दौरान 'राजन' के नाम से जाना जाता था।

पवार ने कहा, ''उसने अदालत को यह भी बताया कि भेलके जंगल में आकर नियमित रूप से तेलतुंबड़े से मिलता था और उसे शहरी इलाकों में आंदोलन की प्रगति के बारे में जानकारी देता था। ''

उन्होंने कहा, ''दोरपटे ने अदालत को यह भी बताया कि भेलके उससे जंगल में उसके प्रशिक्षण के बारे में पूछा करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल