लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Araria: 'आरजेडी-कांग्रेस के राज में पोलिंग बूथ, बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 26, 2024 13:42 IST

Narendra Modi In Araria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने अररिया लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने अररिया लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कियापीएम ने कहा की आरजेडी-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह हैयह लोग ईवीएम पर लोगों को गुमराह करते हैं सुप्रीम कोर्ट ने इन लोगों को गहरा झटका दिया है

Narendra Modi In  Araria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने अररिया लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मैथिली में बोलकर की। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से एक ही आवाज सुनाई पड़ रही है फिर एक बार मोदी सरकार। आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। यह लोकतंत्र का महापर्व है। पीएम मोदी ने आगे इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है।

पीएम ने कहा की आरजेडी-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ लूट लिए जाते थे, बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे। पीएम ने आगे कहा कि अब जब गरीबों को,देश के ईमानदार मतदाता को ईवीएम की ताकत मिली है, तो ये जो चुनाव के दिन लूट चलाते थे, वोट हड़पने के खेल खेलते थे, अभी भी वो परेशान हैं।

इसलिए उनका दिनरात यही काम रहता है कि कैसे भी करके ईवीएम हटना चाहिए। इंडी गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं।

आज जब पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत की चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में टेक्नोलॉजी के उपयोग की वाहवाही करती है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे पड़े थे। इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है।

पीएम ने कहा कि आज देश में राजनीति की दो मुख्य धाराएं बन गई हैं। एक धारा बीजेपी और एनडीए की है, जिसका मकसद है देश के लोगों को सशक्त करना, हर लाभार्थी के दरवाजे तक खुद जाकर उसे लाभ पहुंचाना। इसके विपरीत एक और धारा है- कांग्रेस और आरजेडी की। इंडी गठबंधन वालों का मकसद है, देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसा कर रखना और अपनी तिजोरी भरना।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअररियाचिराग पासवाननीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा