लाइव न्यूज़ :

असम में नाकेबंदी के चलते मिजोरम में चिकित्सा आपूर्ति बाधित : मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:58 IST

Open in App

आइजोल, दो अगस्त मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. लालथंगलियाना ने सोमवार को केंद्र को पत्र लिखकर असम में ‘नाकेबंदी’ के चलते वहां से उनके राज्य में कोविड-19 परीक्षण किट समेत चिकित्सा आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए उससे इस कथित पाबंदी को हटाने के लिए दखल देने की अपील की।

लालथंगलियाना ने रविवार को भी ऐसा ही आरोप लगाया था लेकिन असम के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि ऐसी कोई नाकेबंदी नहीं की गयी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर मिजोरम जाने के प्रवेश मार्ग पर वैरेंगटे पर एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 26 जुलाई से कोई भी वाहन असम से राज्य में नहीं आया।

उल्लेखनीय है कि उसी दिन पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई थी और सात लोगों की जान चली गयी थी एवं 50 से अधिक अन्य घायल हो गये थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग-306 मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है एवं राज्य में ज्यादातर आपूर्ति इसी मार्ग से आती है।

लालथंगलियाना ने केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ मुझे यह जानकर बड़ी मायूसी हुई है कि कोविड-19 परीक्षण किट समेत चिकित्सा आपूर्ति बराक घाटी में नाकेबंदी के चलते हमारे राज्य में प्रवेश से रोक दी गयी है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ इससे उन मरीजों के लिए जरूरी दवाइयों की उपलब्धता बहुत प्रभावित हुई जो गंभीर स्थिति में हैं तथा जो कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ’’

उन्होंने दावा किया कि यहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन संयंत्र सामग्री और कोविड-19 परीक्षण किट को भी मिजोरम में आने नहीं दिया जा रहा है जबकि राज्य कोविड-19 में तीव्र वृद्धि से गुजर रहा है और यदि चिकित्सा आपूर्ति लंबे समय तक अवरूद्ध रहती है तो उसके सामने एक बड़ा स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है।

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि मिजोरम में संचालन कर रहे गुवाहाटी के सभी ट्रांसपोर्टर को सीमा विवाद हिंसा के बाद से सुरक्षा चिंताओं के बहाने राज्य में मालों को नहीं ले जाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे राज्य में मूलभूत दवाइयों, जीवन रक्षक औषधियों एवं कोविड-19 दवाइयों समेत किसी भी प्रकार के सामान की ढुलाई थम गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल