लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में ममता इलेक्ट्रिक स्कूटर से कार्यालय पहुंची

By भाषा | Updated: February 25, 2021 14:25 IST

Open in App

कोलकाता, 25 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ बृहस्पतिवार को आनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। वह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बैठकर राज्य सचिवालय ‘नाबन्ना’ पहुंचीं।

स्कूटर राज्य सरकार में मंत्री एवं कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम चला रहे थे।

स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी जिसपर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे।

ममता बनर्जी ने हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच पांच किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय किया और इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोग खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिभावदन करते नजर आए।

‘नाबन्ना’ पहुंचने पर ममता बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलेचना करते हुए कहा, ‘‘ हम ईंधन के कीमतों में वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार केवल झूठे वादे करती है। उन्होंने (केंद्र) ईंधन की कीमत को कम करने के लिए कुछ नहीं किया। आप मोदी सरकार के सत्ता में आने और अब के पेट्रोल की कीमतों में अंतर को देख सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और शाह (केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह) देश को बेच रहे हैं। यह जनविरोधी सरकार है।’’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल स्टेडियम, जिसे मोटेरा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने की भी भाजपा सरकार की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए