लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : बांग्लादेशी महिला के खिलाफ पासपोर्ट मामले में कार्रवाई नहीं करने पर एडीजी, अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:47 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर फर्जीवाड़ा करके भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने की आरोपी बांग्लादेशी महिला के खिलाफ कथित रूप से मामले को आगे नहीं बढ़ाने को लेकर महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक देवेन भारती और एक अन्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारती, सहायक पुलिस आयुक्त दीपक फटांगरे और बांग्लादेशी महिला रेशमा खान के खिलाफ मालवानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी मुंबई के मालवानी इलाके में रहने वाली खान ने कथित रूप से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया और फर्जी दस्तावेज जमा करके पासपोर्ट बनवाया।

कुछ खबरों के अनुसार, खान का विवाह भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी के साथ हुआ है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने कुछ सप्ताह पहले संवाददाता सम्मेलन में उक्त मुद्दा उठाया था।

मुंबई पुलिस की विशेष शाखा के इंस्पेक्टर (सेवानिवृत्त) दीपक कुरुल्कर ने 2017 की जांच में यह पाया था कि महिला भारतीय नागरिक नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुरुल्कर ने स्थानीय मालवानी थाने से इस संबंध में मामला दर्ज करने को कहा था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कुरुल्कर की शिकायत के आधार पर मालवानी थाने के तत्कालीन वरिष्ठ इंस्पेक्टर दीपक फटांगरे ने मामला दर्ज नहीं किया। कुरुल्कर ने आरोप लगाया कि एडीजी देवेन भारती, जो उस वक्त मुंबई में (कानून-व्यवस्था के) संयुक्त आयुक्त थे, और उन्होंने मामला दर्ज नहीं करने के लिए दबाव बनाया था।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारती और दो अन्य के खिलाफ इस सप्ताह भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (फर्जीवाड़ा), 420 (धोखाधड़ी), 34 (समान मंशा) और पासपोर्ट कानून के संबंधित प्रावधानों में और विदेशी नागरिक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच अपराध शाखा के अपराध खुफिया इकाई को सौंपी गई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हम प्राथमिकी में नामजद प्रत्येक अधिकारी के भूमिका की जांच करेंगे। हम बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?