लाइव न्यूज़ :

पुरी लोकसभा: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेसी दिग्गज पिनाकी मिश्र में कांटे की टक्कर, पात्रा 104 वोटों से आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2019 12:55 PM

ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों हैं जिनमें से बीजेपी नौ सीटों पर आगे चल रही है और बीजद 12 सीटों पर आगे चल रही है। अगर नतीजे रुझान के अनुसार रहे तो 2019 में बीजेपी ओडिशा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरी से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पिनाकी मिश्र पुरी लोकसभासीट से तीन बार संसदीय चुनाव जीत चुके हैं।

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्र के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 12.15 मिनट तक संबित पात्रा को कुल 43225 वोट मिल चुके थे। वहीं पिनाकी मिश्र को 43121 वोट मिले थे।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पिनाकी मिश्र तीन बार पुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। साल 2009 और 2014 में पिनाकी मिश्र ने लगातार दो बार इस सीट से जीत हासिल की थी।

ओडिशा में लोकसभा सीट की कुल 21 सीटें हैं जिनमें से बीजेपी नौ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजद) 12 सीटों पर आगे चल रही है।

11 अप्रैल से 19 मई के बीच लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 542 सीटों के लिए मतदान हुए। 23 मई सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। 

दोपहर 12.15 बजे तक आए नतीजों के अनुसार बीजेपी नीत एनडीए 342 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं कांग्रेस नीत यूपीए 91 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं अन्य दलों को 109 सीटों पर बढ़त प्राप्त है। 

राजस्थान में बीजेपी अभी तक 10 सीटें जीत चुकी है। चुरू से राहुल कस्वां, पाली से पीपी चौधरी, श्रीगंगानगर से निहालचंद मेघवाल, अलवर से बाबा बालकनाथ, राजसमंद से दिया कुमारी, भीलवाड़ा से सुभाष बहड़िया, बीकानेर से अर्जुन मेघवाल, झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह,  चित्तौड़गढ़ से चन्द्रप्रकाश जोशी, पाली से पीपी चौधरी ने जीत हासिल की।

गुजरात की कुल 26 सीटों में दो पर जीत हासिल कर चुकी है और अन्य 24 सीटों पर आगे चल रही है।  हिमाचल प्रदेश की कुल चार संसदीय सीटों में से सभी पर बीजेपी जीत हासिल कर चुकी है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपुरीसंबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इंकार, मंत्री संजय झा ने कहा- कांग्रेस का ही कोई नेता नेतृत्व करे

भारतLok Sabha Elections 2024: 'इंडिया' गठबंधन आज करेगा सीटों का बंटवारा, CM ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

भारतBihar Politics News: 2019 में भाजपा के कारण सीट जीते नीतीश कुमार, 2014 में क्या हाल था सभी जानते हैं!, तेजस्वी ने सीट बंटवारा को लेकर किया बड़ा खुलासा, सीएम मोहन यादव पर क्या बोले

भारतPM Modi in Maharashtra: महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत!, नासिक में रोडशो, रामकुंड, कालाराम मंदिर में पूजा, जानें 10 प्वाइंट से सबकुछ

भारतLok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रखा 50 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य, जानें सत्ता में बरकरार रहने के लिए क्या है पार्टी का प्लान

भारत अधिक खबरें

भारतCM मोहन यादव ने 1 महीने में कई बड़े फैसले लिए, लेकिन यहां पड़े कमजोर|

भारतCM मोहन का 13 टू 13 एक महीना पूरा,बड़े फैसलों से क्या बदला?|

भारतMilind Deora: कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे की सेना में शामिल होने की खबर को किया खारिज

भारतRam Mandir Coverage: दूरदर्शन लगाएगा लगभग 40 कैमरे, 4K प्रौद्योगिकी आधारित होगा सीधा प्रसारण

भारतRam Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, सरयू तट पर दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी, देखें शेयडूल