लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 में 100 साल से ज्यादा उम्र वाले ये 5 वोटर भी करेंगे मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 10, 2019 4:11 PM

दुनिया की सबसे बूढ़ी वोटर के तौर पर अजीबेन चंद्रवादिया थी। गुजरात के राजकोट में रहने वाली अजिबेन चंद्रवादिया उस वक्त चर्चा में आई थी, जब साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी वोटिंग वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने उनकी इस जज्बे की सराहना की।

Open in App

राजनीति के इतिहास में वोट का हक आया, तो एक क्रांति हुई। वोट देना हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है, क्योंकि हर वोट जरूरी होता है। चुनाव में सबसे अहम भूमिका वोटर निभाता है, जिनके वोट से तय होता है कौन सी राजनीतिक पार्टी सत्ता में आएगी। क्योंकि हर वोट जरूरी होता है। वोट देना सबका अधिकार है। ये बात आप और हम बखूबी जानते हैं।

कई सालों से वोट दिया और देश के सबसे उम्रदराज वोटर्स के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे मतदाता को देश सलाम भी करता है। ये वोट भी करते हैं और युवाओं को वोट देने के लिए जागरूक भी करते हैं। आपका एक वोट केंद्र सरकार, राज्य सरकार व स्थानीय सरकार का राज तिलक करती है। अत: अपने इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करें, ताकि आप अपने सपनों को सरकार कर सकें। 

1- श्याम सरन नेगी, हिमाचल प्रदेश

श्याम सरन नेगी को आजाद भारत के प्रथम वोटर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1951 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में सबसे पहला मतदान किया था। उनका जन्म साल 1917 में हुआ था। वर्तमान में श्याम नेगी की उम्र 102 साल हैं। वोटिंग को लेकर आज भी उनका जज्बा टस से मस नहीं हुआ है। वह हिमाचल प्रदेश के कल्पा गांव के रहने वाले हैं। बता दें, उन्होंने हर लोकसभा चुनाव में वोटिंग की है। इसी के साथ वह आज के युवाओं को वोटिंग के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।

2- अजीबेन चंद्रवादिया, गुजरात

दुनिया की सबसे बूढ़ी वोटर के तौर पर अजीबेन चंद्रवादिया थी। गुजरात के राजकोट में रहने वाली अजिबेन चंद्रवादिया उस वक्त चर्चा में आई थी, जब साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी वोटिंग वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद लोगों ने उनकी इस जज्बे की सराहना की। बता दें, उनकी 6 बेटियां और एक बेटा हैं। हालाांकि अब वह हमारे बीच नहीं है। जनवरी 2018 में उनका निधन हो गया। अजिबेन दाई थीं। उन्होंने 700 से ज्यादा स्वस्थ बच्चों की डिलीवरी खुद अपने हाथों से की है। अजिबेन 1891 में पैदा हुई थीं।

3- कृष्णादास वैशनव, मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के कृष्णादास वैशनव भी सबसे उम्रदराज वोटर्स की लिस्ट में शामिल थे। उनकी उम्र 105 साल तक आजादी के बाद से हर लोकसभा चुनाव में अपना वोट देते रहे हैं। साल 1967 में पोस्टल डिपार्टमेंट से रिटायर हुए कृष्णादास दावा करते थे कि वह महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से मिले हैं। पुराने अनुभवों को साझा करते हुए बताया था कि मुझे वीवीपैट मशीनों के बारे में ज्यादा नहीं पता। इंदौर के लोगों के लिए वैशनव एक मिसाल हैं, जो उन्हें वोटिंग करने के लिए प्रेरित करते हैं।

4- अजगर अली, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के रहने वाले अजगर अली भी सबसे उम्रदराज वोटर्स की लिस्ट में आते हैं। उन्हें वोटिंग करने का अधिकार 2016 में प्राप्त हुआ था, जब उनकी उम्र 103 साल की थी। बंगाल और बांग्लादेश के बीच बोर्डर की समस्या रही है। इसके चलते कई सारे लोग भारत के होने के बावजूद भी यहां की सुविधाओं का इस्तेमाल करने से हमेशा वंचित रहें, लेकिन 2016 में अजगर अली पहले इंसान बने, जिन्हें वोट करने का हक मिला। उस एक वोट की क्या कीमत होती हैं, वह अजगर से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। खुद अजगर ने कहा था कि ये वोट करना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था। अली अपने पोते के साथ रहते हैं। पोता ही उनके साथ पहली बार वोट देने गया था।

5- रोचिंगा, मिजोरम 

मिजोरम के रहने वाले 108 साल रोचिंगा अपने राज्य के सबसे बूढ़े वोटर थे। 2018 में हुए मिजोरम में हुए चुनाव के समय रोचिंगा अपनी बातों के चलते सुर्खियों में रहे थे, उस समय उन्होंने बताया था कि वह कभी चुनाव के वक्त वोट करना नहीं भूलते। उनके अनुसार वोटिंग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। तभी हम सरकार को कठघरे में खड़े करने का हक रख सकते हैं। बता दें, मिजोरम में रोचिंगा के अलावा दरोह हूनी (106), आइजिकी (104) जैसी बुजुर्ग महिलाएं भी काफी सालों तक अपने वोट दिए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहिमाचल विधासभा चुनाव 2017हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi On Lok Sabha Election: 'किसी को डरने की जरूरत नहीं है', 2047 तक भारत को विकसित बनाने पर पीएम मोदी का है ध्यान

भारतNarendra Modi On Elon Musk: 'पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

भारतDarjeeling Lok Sabha Seat: 'चौके-छक्के की बरसात', मोदी के मंत्री बने, क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाज

भारतUP LS polls 2024: 80 बनेगा आधार, राजग 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार, सीएम योगी ने कहा- सबसे पहले गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति

भारतBihar Lok Sabha Election: 'दलित-पिछड़ा' इनकी आंख निकाल लेंगे', बीजेपी पर बरसे लालू यादव

भारत अधिक खबरें

भारतBJP MP Ravi Kishan: मेरी बेटी को गोद लो, महिला ने भाजपा सांसद रवि किशन की पत्नी होने का दावा किया, प्रेस कांफ्रेंस कर..., देखें वीडियो

भारतImd Monsoon: इस साल बारिश ही बारिश!, यूपी, बिहार, राजस्थान और मप्र समेत इन राज्यों में बरसेंगे मेघा, जानें आईएमडी रिपोर्ट की बड़ी बातें

भारतLS Elections 2024: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का वेतन और अन्य भत्ते क्या हैं? यहां जानें पूरा विवरण

भारतNarendra Modi On Congress: जिसने सनातन धर्म के खिलाफ 'नफरत' और 'जहर' उगला, कांग्रेस की इनके साथ गठबंधन की क्या मजबूरी थी, पीएम ने निशाना साधा

भारतPM Modi Interview: 'हर किसी को पछतावा होगा...', पीएम मोदी ने चुनावी बांड योजना का बचाव करते हुए कहा