लाइव न्यूज़ :

पढ़ें अल्लामा इकबाल की वो कविता जिसकी वजह से बर्खास्त हो गया यूपी का स्कूल हेडमास्टर, लगे 'मजहबी प्रार्थना' के आरोप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 12:44 IST

'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी...' इस कविता को मुहम्मद इकबाल ने 1902 में लिखा था। इन्होंने ने ही सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा भी लिखा...

Open in App
ठळक मुद्देबर्खास्त हेडमास्टर फुरकान अली ने कहा कि इकबाल की कविता उर्दू की कक्षा 1 से 8 के सिलेबस में हैं।इकबाल "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा" गीत के रचयिता हैं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रशासन ने एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर को बर्खास्त कर दिया। उनके खिलाफ विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने शिकायत की थी कि स्कूल में इकबाल की लिखी प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' कराई जाती है। कहा गया कि आम तौर पर यह प्रार्थना मदरसों में कराई जाती है। 

आप भी पढ़िए अल्लामा इकबाल की लिखी वो कविता जिसकी वजह से हेडमास्टर को बर्खास्त किया गया। इसे इकबाल ने 1902 में लिखा था। मुहम्मद इकबाल अविभाजित भारत के प्रसिद्ध कवि, नेता और दार्शनिक थे। उर्दू और फ़ारसी में इनकी शायरी को आधुनिक काल की शीर्ष शायरी में गिना जाता है।

इकबाल "सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा" गीत के रचयिता हैं। इसके अलावा इनकी बेहद मशहूर रचनाओं में "लब पे आती है दुआ बन के तमन्ना मेरी" और "शिक़वा" तथा "जवाबे-ए-शिक़वा" शामिल हैं।

सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने कहा, 'सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए हमें पता चला कि गयासपुर के प्राइमरी स्कूल में कोई और धार्मिक प्रार्थना गाई जा रही है। शुरुआती जांच में इसके लिए स्कूल हेडमास्टर फुरकान अली जिम्मेदार पाए गए और इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया...।'

बर्खास्त हेडमास्टर फुरकान अली ने कहा कि इकबाल की कविता उर्दू की कक्षा 1 से 8 के सिलेबस में हैं। वीएचपी और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल और कलेक्ट्रेट के बाहर मेरी बर्खास्तगी की मांग की। मैंने सिर्फ एक कविता पढ़ी जो सरकारी स्कूलों के सिलेबस में है। मेरे छात्र रोजाना 'भारत माता की जय' जैसे देशभक्ति के नारे भी लगाते हैं।

टॅग्स :अल्लामा इक़बालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र