लाइव न्यूज़ :

कोट्टारक्कारा विधानसभा क्षेत्रः 2026 में केरल में हो सकता बदलाव, कांग्रेस में शामिल माकपा की नेता आयशा पोट्टी, लड़ेंगी चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2026 16:11 IST

Kottarakkara Assembly Constituency: कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और वी डी सतीशन एवं सन्नी जोसेफ जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पोट्टी ने कहा माकपा के बारे में कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकदम आश्चर्यजनक है क्योंकि वह पिछले कुछ वर्षों से चुनावी राजनीति में सक्रिय नहीं थीं।‘माकपा के भीतर उपेक्षा महसूस हुई और पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।ओम्मन चांडी के स्मृति कार्यक्रम समेत कई सार्वजिनक कार्यकमों में नजर आयी थीं। इससे अटकलों को बल मिला था।

Kottarakkara: केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता आयशा पोट्टी मंगलवार को इस वामपंथी दल से एक दशक से अधिक लंबा नाता तोड़ते हुए विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गईं। कोट्टारक्कारा विधानसभा क्षेत्र का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुकीं पोट्टी ने यहां लोक भवन के सामने कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के स्थल पर पहुंचने के बाद औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कदम आश्चर्यजनक है क्योंकि वह पिछले कुछ वर्षों से चुनावी राजनीति में सक्रिय नहीं थीं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और वी डी सतीशन एवं सन्नी जोसेफ जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पोट्टी ने कहा वह माकपा के बारे में कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। हालांकि बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में पोट्टी ने संकेत दिया कि उन्हें ‘माकपा के भीतर उपेक्षा महसूस हुई और पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

क्योंकि उन्हें इसके कई विचारों से सहमत होना मुश्किल लगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले के बाद वह ‘आलोचना और साइबर दुनिया में ताने और व्यंग्य सुनने’ के लिए तैयार हैं। एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की इस टिप्पणी पर कि वह कोट्टारक्कारा से अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, पोट्टी ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी फैसले की कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह ‘सत्ता की भूखी’ नहीं हैं। पोट्टी ने कुछ समय से माकपा से दूरी बना रखी थी जिससे चुनाव से पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जतायी जा रही थीं। वह हाल में पूर्व मुख्यमंत्री (कांग्रेस नेता) ओम्मन चांडी के स्मृति कार्यक्रम समेत कई सार्वजिनक कार्यकमों में नजर आयी थीं। इससे अटकलों को बल मिला था।

टॅग्स :Kerala Assemblyकेरलपिनाराई विजयनPinarayi Vijayanकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो