लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ में तीन जून तक यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक, तीर्थयात्रियों की भीड़ के कारण लिया गया फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 30, 2023 16:26 IST

उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के सुचारू संचालन का हवाला देते हुए केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रोजाना की अधिकतम संख्या तय की है। प्रतिदिन अधिकतम 13,000 तीर्थयात्री ही केदारनाथ जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ धाम जाने के लिए रोका गया पंजीकरणभीड़भाड़ से बचने के लिए लिया गया निर्णययात्रा के लिए तीन जून तक पंजीकरण पर रोक

नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम जाने के लिए नए पर्यटकों के पंजीकरण को भारी भीड़ का हवाला देते हुए अगले तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।  यह निर्णय भीड़भाड़ से बचने के लिए लिया गया है क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटकों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के मुताबिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के सुचारू संचालन का हवाला देते हुए केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रोजाना की अधिकतम संख्या तय की है। प्रतिदिन अधिकतम 13,000 तीर्थयात्री ही केदारनाथ जा सकते हैं।  ऊपरी गढ़वाल हिमालय में स्थित केदारनाथ के कपाट सर्दी के मौसम में लगभग छह महीने बंद रहने के बाद 25 अप्रैल को खोले गए थे।

इस महीने की शुरुआत में भी खराब मौसम के कारण केदारघाटी के तीर्थयात्रियों का पंजीकरण 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया था। जब यात्रा के लिए पंजीकरण दोबारा शुरू हुआ तो तीर्थयात्रियों की संख्या में जोरदार इजाफा देखा गया। 

दरअसल पिछले कुछ सालों से केदारनाथ जाने वालों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा देखा गया है। केदारनाथ अब तीर्थस्थल होने के साथ पर्यटन स्थल भी बन चुका है और यहां युवा भी काफी संख्या में जाने लगे हैं। 

साल 2013 में हुई त्रासदी के बाद केदारनाथ को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दोबारा विकसित किया गया था। अब यहां तीर्थ यात्रियों के लिए पहले से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यही कारण है कि साल दर साल यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। 

बता दें कि 22 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो चुके हैं। खराब मौसम के बावजूद केदारनाथ धाम में ही 5 लाख लोगों ने दर्शन किए हैं। करीब 30 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। गर्मी का मौसम है, तो पहाड़ों पर जाने के लिए टूरिस्ट भी आ रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के बाद होटल और टैक्सी संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

टॅग्स :केदारनाथउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीबद्रीनाथ मन्दिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी