लाइव न्यूज़ :

सतीश जारकिहोली के रात्रिभोज में पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धरमैया?, शिवकुमार ने कहा, रात्रिभोज पर मिलने में क्या गलत है?, क्या हम कह सकते रात्रिभोज मत करो?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 14:09 IST

Karnataka Congress: बैठक में मंत्री जी. परमेश्वर, एच. सी. महादेवप्पा, बी. जेड. जमीर अहमद खान, एम. सी. सुधाकर, और विधायक ए. एस. पोनन्ना, नसीर अहमद शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देसभी सिद्धरमैया के करीबी माने जाते हैं।विधायकों को रात्रिभोज पर बुलाया था।विधायक के. एन. राजन्ना रात्रिभोज में शामिल हुए।

बेलगावीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया मंत्रियों और विधायकों के समूह के साथ बृहस्पतिवार को यहां वरिष्ठ मंत्री सतीश जारकिहोली द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले जारकिहोली के आवास पर आयोजित रात्रि भोज के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातान की अटकलें एक बार फिर ताजा हो गईं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मंत्री जी. परमेश्वर, एच. सी. महादेवप्पा, बी. जेड. जमीर अहमद खान, एम. सी. सुधाकर, और विधायक ए. एस. पोनन्ना, नसीर अहमद शामिल थे।

ये सभी सिद्धरमैया के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले जारकिहोली ने 17 दिसंबर की रात को यहां एक होटल में 30 से अधिक "समान विचारों वाले" विधायकों को रात्रिभोज पर बुलाया था। हालांकि, 17 दिसंबर के रात्रिभोज में सिद्धरमैया नहीं पहुंचे थे, लेकिन उनके बेटे व एमएलसी यतीन्द्र सिद्धरमैया, उनके करीबी व विधायक के. एन. राजन्ना रात्रिभोज में शामिल हुए।

शुक्रवार को पत्रकारों द्वारा रात्रिभोज बैठक के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा, "रात्रिभोज पर मिलने में क्या गलत है?" शिवकुमार ने कहा, "उन्हें रात्रिभोज करने दीजिए, यह खुशी की बात है। क्या हम कह सकते हैं कि रात्रिभोज मत करो?" जब यह बताया गया कि बैठक में केवल कुछ लोग उपस्थित थे, तो शिवकुमार ने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी क्यों करूं?

वे रात्रिभोज के दौरान मिले। हम सब लोग (बेलगावी विधानसभा सत्र के लिए) अलग-अलग स्थानों से आए हैं। अगर सभी मिलते हैं तो उसमें क्या गलत है?" राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान रात्रिभोज का सिलसिला जारी है। एक सप्ताह पहले 30 से अधिक कांग्रेस विधायक व कुछ मंत्री बेलगावी के बाहरी इलाके में रात्रिभोज पर शिवकुमार से मिले थे।

एक ओर रात्रिभोज में कुछ उपस्थित नेता इन बैठकों को "साधारण रात्रिभोज" के बता रहे हैं, तो वहीं कुछ ने यह संकेत दिया है कि हो सकता है कि राज्य में राजनीतिक घटनाओं पर चर्चा की गई हो। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के 20 नवंबर को ढाई साल पूरे हो गए थे, जिसके बाद से राज्य में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें जारी हैं।

सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच 2023 में हुए "सत्ता-साझा" समझौते से इन अटकलों को बल मिला है। हालांकि, हाल ही में दोनों नेता पार्टी आलाकमान के निर्देश पर एक-दूसरे के घर पर नाश्ते पर बैठक कर चुके हैं।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेससिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो