लाइव न्यूज़ :

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को, मंत्री मुनियप्पा ने कहा- विभागों का बंटवारा जल्द, 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 16:25 IST

Karnataka cabinet expansion: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित अब तक 10 मंत्री पद भरे जा चुके हैं, जबकि 24 पद खाली हैं। राज्य में 34 मंत्री हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री बनाए जाने के लिए जोरदार लॉबिंग की गई है।अपनी दावेदारी के लिए कई उम्मीदवारों ने दिल्ली में डेरा डाला है। विभागों के बारे में मंत्री ने कहा कि इसे अभी तय नहीं किया गया है।

Karnataka cabinet expansion: कर्नाटक के मंत्री के एच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा। मुनियप्पा ने यह भी कहा कि चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर शेष पदों को एक ही दिन भर दिया जाएगा।

मंत्री के अनुसार, मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और युवा नेताओं का संयोजन होगा। मुनियप्पा ने नयी दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल, मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। समय भी निर्धारित हो गया है। यह कल दोपहर होगा। अधिकांश पद भरे जाएंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि कितने मंत्री पद भरे जाएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘चार या पांच मंत्री पदों को छोड़कर बाकी सभी को भरा जाएगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद को लेकर पार्टी आलाकमान के समक्ष कोई मांग रखी है, मुनियप्पा ने कहा कि इस समय कुछ भी कहना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमें वरिष्ठों के साथ-साथ युवा लोगों की भी जरूरत है। हमें दोनों का संतुलन बनाने की जरूरत है।’’ विभागों के बारे में मंत्री ने कहा कि इसे अभी तय नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘विभाग कल तय किए जाएंगे। शनिवार शाम तक विभागों की घोषणा की जानी है।’’ देवनहल्ली के विधायक मुनियप्पा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सात बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ 20 मई को कर्नाटक के मंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्य में 34 मंत्री हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित अब तक 10 मंत्री पद भरे जा चुके हैं, जबकि 24 पद खाली हैं। शपथ लेने वालों में सिद्धरमैया और शिवकुमार के अलावा डॉ जी परमेश्वर, मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एम बी पाटिल, सतीश जारकीहोली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान शामिल हैं। मंत्री बनाए जाने के लिए जोरदार लॉबिंग की गई है और अपनी दावेदारी के लिए कई उम्मीदवारों ने दिल्ली में डेरा डाला है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सिद्धारमैयाकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो