लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकी तंत्र पर कार्रवाई, 26 घरों में ताबड़तोड़ तलाशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2025 11:08 IST

Jammu-Kashmir:किश्तवाड़ में 25 से ज़्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए, जिनमें सबसे लंबे समय तक ज़िंदा रहे हिज़्बुल कमांडर जहाँगीर सरूरी का घर भी शामिल है।

Open in App

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में आतंकी तंत्र के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी मोहम्मद अमीन भट उर्फ ‘‘जहांगीर सरूरी’’ के घर समेत 26 घरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भट के अलावा जिन घरों की तलाशी ली गई उनमें अधिकतर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सक्रिय आतंकवादियों एवं सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने वाले आतंकवादियों के घर शामिल हैं।

इससे एक दिन पहले इसी तरह की छापेमारी किश्तवाड़ के पड़ोसी जिले डोडा में 15 स्थानों पर की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न पुलिस टीम ने किश्तवाड़ जिले में 26 स्थानों पर तलाशी ली। जिन स्थानों पर छापेमारी की गई उनमें भट का घर भी शामिल है।

वह 1990 के दशक में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था और उसे सबसे लंबे समय तक जिंदा आतंकवादी माना जाता है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाKashmir PoliceArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?