लाइव न्यूज़ :

अफगान लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर आगे आना चाहिए : अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष-निर्वाचित अबदुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को कहा कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच वहां के लोगों की मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर आगे आना चाहिए।

मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने एक अग्रणी थिंक टैंक में यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पास अफगानिस्तान में निभााने के लिए एक ‘‘अत्यंत स्पष्ट भूमिका’’ है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दायित्व है।

शाहिद बुधवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष-निर्वाचित की हैसियत से उन्होंने सबसे पहले भारत की यात्रा की है। उन्हें सात जून को इस पद के लिए चुना गया था।

शाहिद ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साथ मिलकर आगे आना चाहिए और अफगान लोगों की मदद करनी चाहिए, जिससे कि वे अपनी सरकार द्वारा तैयार किए गए मार्ग पर आगे बढ़ सकें।’’

अमेरिका द्वारा अपने अधिकतर सैनिकों को वापस बुलाए जाने के बाद तालिबान ने पिछले कुछ सप्ताहों में अफगानिस्तान के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। अमेरिका ने युद्धग्रस्त देश से 31 अगस्त तक अपने सैनिकों की वापसी पूरी होने की घोषणा कर रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे