लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2025: दिल्ली के 50 सफाईकर्मी और उनके जीवनसाथी विशेष अतिथि, लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2025 21:38 IST

Independence Day 2025: एमसीडी के पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग (डीईएमएस) ने प्रत्येक जोन से पांच सफाई कर्मचारियों तीन महिलाएं और दो पुरुष के साथ उनके जीवनसाथियों के नाम मांगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान करने का एक तरीका है।अधिकारी (जो स्वच्छता निरीक्षक के पद से नीचे का न हो) को भी नामित करें।जीवनसाथी सहित रक्षा मंत्रालय को भेजने को कहा गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली के बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 ‘स्वच्छता कर्मचारी’ अपने जीवनसाथी के साथ इस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय को अपने-अपने क्षेत्र से पांच सफाई कर्मचारियों तीन महिलाएं और दो पुरुष के नाम उनके जीवनसाथी सहित रक्षा मंत्रालय को भेजने को कहा गया है। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को समारोह के लिए चुना जाएगा और उनका विवरण डीईएमएस मुख्यालय को भेजा जाएगा। आदेश में कहा गया है, ‘‘एमसीडी के पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग (डीईएमएस) ने प्रत्येक जोन से पांच सफाई कर्मचारियों - तीन महिलाएं और दो पुरुष - के साथ उनके जीवनसाथियों के नाम मांगे हैं।’’

नगर निकाय ने सभी जोन को निर्देश दिया है कि वे समूह के साथ एक स्वच्छता संवर्ग अधिकारी (जो स्वच्छता निरीक्षक के पद से नीचे का न हो) को भी नामित करें। एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ये निमंत्रण सफाई कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान करने का एक तरीका है।’’ 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्लीDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी