लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के उच्च संक्रमण दर वाले चार जिलों में टीकाकरण तेज किया जाएगा: टोपे

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:50 IST

Open in App

मुंबई, चार अगस्त महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि पुणे समेत उच्च संक्रमण दर वाले चार जिलों में टीकाकरण तेज करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन चार जिलों - कोल्हापुर, सांगली, सतारा और पुणे- के प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इन जिलों में कोविड​​​-19 के मामलों में वृद्धि राज्य के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक है।

उन्होंने कहा, ''स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी, ​​जांच और उपचार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। नोडल अधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा गया है।'' टोपे ने कहा, ''हम केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन की निर्बाध आपूर्ति किये जाने पर जोर दे रहे हैं।''

मंत्री ने कहा कि महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड​​​​-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्त कार्यान्वयन आवश्यक है। आंकड़ों से पता चलता है कि जिन देशों ने अपनी अधिकतम वयस्क आबादी का टीकाकरण किया है, वे महामारी की तीसरी लहर को रोकने में सक्षम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्रिकेटमुंबई इंडियंस से बाहर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या?, पंजाब किंग्स के खिलाफ कौन कर रहा कप्तानी, देखिए प्लेइंग इलेवन

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’