लाइव न्यूज़ :

पैंगोलिन की तस्करी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:39 IST

Open in App

महासमुंद, आठ जुलाई छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पुलिस ने वन्य प्राणी पैंगोलिन (वज्रशल्क) की तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में पैंगोलिन की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने डागेश्वर साहू (32), खोमन दीवान (40), ओमप्रकाश थवाईत (40) और रमेश मिश्रा (45) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इस महीने की छह तारीख को खल्लारी क्षेत्र में पैंगोलिन की तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने बोईर गांव के करीब एक वाहन को रोका और वाहन की तलाशी ली। पुलिस ने वाहन से एक पैंगोलिन बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जब वाहन में सवार धमतरी निवासी डागेश्वर साहू, महासमुंद निवासी खोमन दीवान, ओमप्रकाश थवाईत और रायपुर निवासी रमेश मिश्रा से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि खोमन दीवान ने सोरम-सिंघी और लोहार गांव के जंगल से पैंगोलिन को पकड़ा था। उसे बेचने के लिए उसने ओमप्रकाश के सहयोग से रमेश मिश्रा और डागेश्वर साहू से संपर्क किया। बाद में चारों एक वाहन में पैंगोलिन को लेकर ग्राहक की तलाश में रायपुर की ओर जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पैंगोलिन एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव है, जिसे सालखपरी और वज्रशल्क के नाम से भी जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो