लाइव न्यूज़ :

बलिया में बेटे को बेचने के आरोप में पिता एवं तीन अन्य गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:28 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 24 अप्रैल बलिया जिले की फेफना पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने पंद्रह दिन के मासूम बच्चे को एक लाख पैंतालीस हजार रुपये में कथित रूप से बेचने के मामले में शनिवार को तीन अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया कि रूदलपुर गायघाट गांव की गुड़िया देवी ने शुक्रवार को शिकायत करायी की कि उसके पति संतोष राम ने बासडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव के डाक्टर लालबहादुर से मिलकर उसके पन्द्रह दिन के मासूम बेटे को एक लाख पैंतालीस हजार रुपये में रौसिंहपुर गांव के रहने वाले जितेन्द्र कुमार यादव को बेच दिया है ।

उन्होंने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपुरी गांव से सन्तोष राम, लाल बहादुर सिंह ,जितेंद्र कुमार यादव एवं नोनिया देवी को गिरफ्तार किया एवं 15 दिन के नवजात शिशु को बरामद किया । पुलिस ने एक लाख तेइस हजार नौ सौ रुपये भी बरामद किया है । पुलिस ने चारों को गिरफ्तार को जेल भेज दिया है तथा बच्चे को उसकी माँ को सुपुर्द कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?