लाइव न्यूज़ :

पीएम और वित्त मंत्री के अलावा सबको पता है कि भारत एक ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था...', ट्रंप के टैरिफ पर बोले राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2025 13:34 IST

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 'मृत' हो चुकी है

Open in App

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर सब जानते हैं कि भारत एक ‘डेड इकोनॉमी’ (बर्बाद अर्थव्यवस्था) है तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह स्थिति पैदा की है। उन्होंने यह दावा भी किया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता ट्रंप की शर्तों पर होगा और प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति कहेंगे।

ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी ‘‘बर्बाद अर्थव्यवस्थाओं’’ को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिकी राष्ट्रपति की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह सही हैं। प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के सिवाय हर कोई जानता है कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने तथ्य सामने रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको मालूम नहीं है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक बर्बाद अर्थव्यवस्था है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। आप लोग (मीडिया) हैरान क्यों लग रहे हैं?’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा है कि इस सरकार ने हमारी आर्थिक नीति को तबाह कर दिया, हमारी रक्षा नीति को तबाह कर दिया और हमारी विदेश नीति को तबाह कर दिया। वे देश को रसातल में ले जा रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री सिर्फ एक व्यक्ति (गौतम) अदाणी के लिए काम करते हैं। सारे छोटे कारोबार खत्म कर दिए गए।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘आप देख लीजिएगा, यह समझौता होगा। ट्रंप तय करेंगे कि यह समझौता कैसे होगा और मोदी वहीं करेंगे जो ट्रंप कहेंगे।’’

उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘विदेश मंत्री कहते हैं कि हमारी शानदार विदेश नीति है। एक तरफ अमेरिका आपको गाली दे रहा है, दूसरी तरफ चीन आपके पीछे पड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में आप प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं तो पाकिस्तान की एक भी देश निंदा नहीं करता है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘ये लोग (मोदी सरकार) देश को कैसे चला रहे हैं। इन्हें देश चलाना नहीं आता है। पूरी तरह ऊहापोह की स्थिति है।’’ प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने ट्रंप का नाम नहीं लिया, चीन का नाम नहीं लिया। यह भी नहीं बोले कि किसी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। पहलगाम में जिसने हमला कराया, उसके (आसिम मुनीर के) साथ बैठकर ट्रंप लंच कर रहे हैं। और ये कह रहे हैं कि हमें बड़ी सफलता मिली है? कौन सी सफलता मिली है?’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ट्रंप ने 30-32 बार यह बोला है कि उन्होंने युद्धविराम करवाया। ट्रंप ने यह भी बोला कि हिंदुस्तान के पांच जहाज गिरे। अब ट्रंप ने बोला है कि 25 प्रतिशत शुल्क लगाऊंगा। क्या किसी ने सवाल पूछा कि नरेन्द्र मोदी जी जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नियंत्रण किसके हाथ में है, बात समझिए।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीमोदी सरकारइकॉनोमीभारतडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो