लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: देवघर में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, निशिकांत दुबे का दावा- '18 कांवड़ियों की मौत'

By अंजली चौहान | Updated: July 29, 2025 09:23 IST

Deoghar Road Accident: देवघर में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच कांवड़ियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए, एक पुलिस अधिकारी ने बताया।

Open in App

Deoghar Road Accident:झारखंड के देवघर में मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास बड़ा सड़क हादसा होने से कई लोगों की मौत हो गई। हादसे में कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हुई है जिसमें पांच कांवड़ियों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का दावा है कि हादसे में करीब 18 कांवड़ियों की जान चली गई है।

उन्होंने X पर पोस्ट किया, "मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में, श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान, बस और ट्रक दुर्घटना में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब कांवड़ियों से भरी एक बस, मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास सुबह करीब 4.30 बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई।

दुमका क्षेत्र के महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, "देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी एक 32 सीटों वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।"

अधिकारी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को पास के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया जा रहा है।

टॅग्स :झारखंडसड़क दुर्घटनाJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल